एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi Exclusive: जनसंख्या नियंत्रण से लेकर PFI पर बैन तक क्या है असदुद्दीन ओवैसी की राय? abp न्यूज़ को बताया

Asaduddin Owaisi News: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर जनसंख्या रोकने को लेकर कानून बनाया गया तो कन्या भ्रूण हत्याएं बढ़ जाएंगी.

Asaduddin Owaisi On Population Control Bill: हैदराबाद से सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने बढ़ती आबादी (Population) को रोकने के लिए कानून बनाने, पीएफआई (PFI) पर पाबंदी लगाने जैसे कई मुद्दों पर एबीपी न्यूज से बात की. असदुद्दीन ओवैसी ने जनसंख्या रोकने को लेकर कानून को लेकर एबीपी न्यूज से कहा कि मोदी सरकार राज्य सभा में कह चुकी है कि कोई भी जबरन कानून नहीं बनाएंगे. ऐसा ही सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में भी लिखकर दिया है. उन्होंने कहा कि भारत में 2030 तक बिना कानून के ही जनसंख्या नियंत्रित हो जाएगी.

असदुद्दीन ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी पलटवार करते हुए कहा है कि भागवत चाहते हैं कि भारत का एक डिविजन हो, एक कल्चर हो, ये भारत में कभी नहीं होगा. मुझे दुख है कि आज आरएसएस के लोग इंसानों की तुलना जानवरों से कर रहे हैं. बता दें कि, मोहन भागवत ने कहा था कि सिर्फ खाना खाना और आबादी बढ़ाना, ये काम तो जानवर भी करते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी बस मुसलमानों को लेकर भय पैदा कर रही है, उनसे नफरत करती है. असम में बढ़ा आई तो फ्लड जिहाद, नौकरी पर जा रहे हैं तो जॉब जिहाद, जमीन खरीद रहे तो लैंड जिहाद, बीजेपी को ये नफरत खत्म करनी होगी. 

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर क्या बोले ओवैसी?

ओवैसी ने आगे कहा कि अगर जनसंख्या रोकने को लेकर कानून बनाया गया तो कन्या भ्रूण हत्याएं बढ़ जाएंगी क्योंकि आज भी हमारे देश में लोग बेटा पैदा करने को ज्यादा तवज्जो देते हैं. सैक्स रेशियो भी बिगड़ जाएगी. आज ऐसे कानून से चीन भी परेशान है और वो भी अपने कानून में बदलाव कर रहे हैं. देश का जीडीपी नहीं बढ़ रहा, डॉलर के मुकाबले रुपया गिरता जा रहा है तो क्या इसके लिए जनसंख्या जिम्मेदार है? आज हमारे देश के पास सबसे ज्यादा युवा जनसंख्या है जोकि ना अमेरिका के पास है ना जापान के. आप युवा का इस्तेमाल क्यों नहीं करते देश में. 

कोई भी भारत को इस्लामिक देश नहीं बना सकता

पटना में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं जो पीएफआई से जुड़े हुए हैं. ये तीनों 2047 तक भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहते थे. इस पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत को कोई मजहब नहीं है, ना भारत के संविधान का कोई धर्म है. सबको अपने-अपने धर्म पर चलने का अधिकार है. अगर कोई एक धर्म को देश में लागू करने को कह रहा है तो वो ऐसा नहीं कर पाएगा. अगर ये लोग इस तरह की बात कर रहे हैं तो ये तो बिहार की पुलिस को कोर्ट में साबित करना पड़ेगा. 

कट्टरता देश के लिए खराब

नूपुर शर्मा को लेकर देश और पीएम मोदी को निशाना बनाने की बात कही जा रही है. इस पर सांसद ओवैसी ने कहा कि कट्टरता देश के लिए, लोकतंत्र के लिए खराब है. हम कट्टरता के विरोध में रहे हैं. नूपुर शर्मा ने जो कहा वो भी कट्टरता की निशानी है और अगर कोई ये कह रहा है कि भारत को हम इस्लामिक देश बना देंगे, वो भी बिल्कुल गलत है. आप ऐसे विचार लेकर भारत में नहीं सकते. 

पीएफआई को बैन करने के पक्ष में नहीं ओवैसी

पीएफआई (PFI) को बैन करने के सवाल पर असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि ये सरकार का काम है, लेकिन मैं बैन के खिलाफ हैं. जिनमें ताकत है वो चुनाव लड़कर दिखाए. आप भारत को बदलने वाले कौन हैं. किसी को भी किसी की आस्था पर हाथ उठाने का हक नहीं है. इस देश की ये खूबसुरती है कि ये किसी एक धर्म का देश नहीं है. ये देश तमाम धर्मों को मानता है. ये देश नास्तिकों को भी अपनाता है. 

ये भी पढ़ें- 

Mohan Bhagwat: मोहन भागवत बोले- सिर्फ जिंदा रहना ही न हो मकसद, जनसंख्या बढ़ाने का काम तो जानवर भी करते हैं

Presidential Election: शिबू सोरेन का बड़ा एलान, NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget