एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद की हिंसा पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी? जानें

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद की हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. इस बीच आज राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे फोन किया, बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर क्षोभ जाहिर किया.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी ने कई वीडियो जारी कर दावा किया है कि टीएमसी के कार्यकर्ता हिंसा पर उतारू हैं. बीजेपी का दावा है कि हिंसा में उसके 9 कार्यकर्ताओं की मौत हुई है और घायल हुए हैं. बीजेपी का दावा है कि टीएमसी के कार्यकर्ता बीजेपी के लोगों के घरों पर हमले कर रहे हैं.

बंगाल में कई जगहों पर हिंसा की घटना पर एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि जीवन का अधिकार मौलिक अधिकार है. लोगों के जीवन की रक्षा करना किसी भी सरकार का पहला कर्तव्य होना चाहिए. यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो वे अपने मौलिक कर्तव्यों के निर्वहन में असफल हैं. हम जीवन की रक्षा के लिए किसी भी सरकार की विफलता की निंदा करते हैं.

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा को लेकर इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जताई. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे फोन किया और राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर अपनी गंभीर पीड़ा और चिंता जताई. 

इससे पहले सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने राज्य सरकार से हिंसा पर रिपोर्ट मांगी थी. इसी के मद्देनजर राज्यपाल ने भी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया था. 

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने प्रचंड जीत हासिल की है. टीएमसी ने कुल 292 सीटों में से 213 पर कब्जा जमाया है. वहीं बीजेपी 77 सीट जीतने में कामयाब रही. दो सीटों पर अन्य ने कब्जा जमाया है.

बंगाल हिंसा पर पीएम मोदी ने राज्यपाल धनखड़ से की बात, कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Election Result 2026 Live: रुझानों में बीजेपी को बहुमत, ममता बनर्जी ने मानी हार, कहा- 'अंतिम समय तक...'
Live: रुझानों में बीजेपी को बहुमत, ममता बनर्जी ने मानी हार, कहा- 'अंतिम समय तक...'
West Bengal Election Results 2026: रुझानों में BJP को दो-तिहाई बहुमत, उखाड़ फेंकी ममता की 15 साल की सत्ता, जानें ताजा हाल
Bengal Results: रुझानों में BJP को दो-तिहाई बहुमत, उखाड़ फेंकी ममता की 15 साल की सत्ता, जानें ताजा हाल
Election Results 2026 LIVE: बंगाल में शानदार जीत की ओर BJP, 100 के नीचे आई ममता बनर्जी की TMC, तमिलनाडु में विजय ने लहराई पताका!
LIVE: बंगाल में शानदार जीत की ओर BJP, 100 के नीचे आई ममता बनर्जी की TMC, तमिलनाडु में विजय ने लहराई पताका!
Assembly Elections Result 2026: असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम

वीडियोज

West Bengal Result: बंगाल में पहली बार भगवा राज? | Mamata | Vote Counting | BJP Vs TMC
West Bengal Result: रुझानों में BJP की बमबम! | Mamata | Vote Counting
West Bengal Election Result Vote Counting: बंगाल में बीजेपी की सरकार पक्की? | TMC Vs BJP | Mamata
West Bengal Result: ममता को बड़ा झटका, सत्ता से दूर होती TMC? | Mamata | Vote Counting
West Bengal Election Results 2026 Updates: बंगाल में भगवा लहर, BJP मजबूत | Mamata Banerjee | TMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kerala Election Result 2026: केरल में कैसे पड़ी 'पंजे' की छाप, जानें यहां की सियासत में कांग्रेस ने कैसे की वापसी?
केरल में कैसे पड़ी 'पंजे' की छाप, जानें यहां की सियासत में कांग्रेस ने कैसे की वापसी?
बंगाल नतीजों के बाद UP 2027 की राह अब आसान नहीं? अखिलेश यादव की सपा को इन 8 मोर्चों पर करना होगा काम?
बंगाल नतीजों के बाद 2027 की राह अब आसान नहीं? अखिलेश की सपा को इन 8 मोर्चों पर करना होगा काम?
सत्ता की दौड़ में फिसल रहे ये तीन सीएम, अपनी सीट पर पिछड़े और पार्टी भी बेहाल
सत्ता की दौड़ में फिसल रहे ये तीन सीएम, अपनी सीट पर पिछड़े और पार्टी भी बेहाल
सरकार के इस फैसले से चीन की हो गई मौज! हिस्सेदारी के लिए FDI नियमों में दी ढील, समझें कैसे
सरकार के इस फैसले से चीन की हो गई मौज! हिस्सेदारी के लिए FDI नियमों में दी ढील, समझें कैसे
Sunday Box Office: संडे को 'राजा शिवाजी' की रही धूम, 'भूत बंगला' के आगे 'एक दिन' हुई फेल, जानें- 'धुरंधर 2' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'राजा शिवाजी' की रही धूम, 'भूत बंगला' के आगे 'एक दिन' हुई फेल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Binnakandi Election Result 2026: क्या बिन्नाकंडी सीट जीत पाएंगे बदरुद्दीन अजमल? सामने आए रुझान
Binnakandi Election Result 2026: क्या बिन्नाकंडी सीट जीत पाएंगे बदरुद्दीन अजमल? सामने आए रुझान
'अब केवल अंतहीन इंतजार’ पश्चिम बंगाल में BJP, तमिलनाडु में TVK की जीत पर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
'अब केवल अंतहीन इंतजार’ पश्चिम बंगाल में BJP, तमिलनाडु में TVK आगे, केशव ने अखिलेश पर कसा तंज
HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, यहां करें तुरंत चेक
HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, यहां करें तुरंत चेक
Embed widget