एक्सप्लोरर

हरीश रावत ने कांग्रेस महासचिव पद से दिया इस्तीफा, राहुल गांधी से अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील की

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी के अंदर इस्तीफों को दौर लगातार जारी है. एक दिन पहले जहां राहुल गांधी ने यह साफ किया कि वह अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे चुके हैं और कांग्रेस कार्यसमिति को जल्द बैठक बुलाकर नए अध्यक्ष की नियुक्त करनी चाहिए तो अब कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने इस्तीफा दे दिया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया और राहुल गांधी से आग्रह किया कि वह अध्यक्ष पद पर बने रहें. असम के प्रभारी रहे रावत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार एवं संगठनात्मक कमजोरी के लिए हम पदाधिकारी गण उत्तरदायी हैं.’’ बता दें कि इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने भी इस्तीफा दिया था.

हरीश रावत ने आगे कहा, ‘‘असम में पार्टी द्वारा अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाने के लिए प्रभारी के रूप में मैं जिम्मेदार हूं. मैंने अपनी कमी को स्वीकारते हुए महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है.’’ राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास प्रकट करते हुए रावत ने कहा, ‘‘प्रेरणा देने की क्षमता सिर्फ राहुल गांधी जी में है. उनके हाथ में बागडोर रहे तो संभव है कि हम 2022 में होने वाले कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में स्थिति बदल सकते हैं और 2024 में बीजेपी एवं नरेंद्र मोदी को परास्त कर सकते हैं.’’

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ऐसे में सभी लोकतांत्रिक शक्तियां और कांग्रेसजन राहुल जी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं.’’

दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर पूर्णविराम लगाते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को त्यागपत्र की औपचारिक घोषणा कर दी और पार्टी को सुझाव दिया कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए एक समूह गठित किया जाए क्योंकि उनके लिए यह उपयुक्त नहीं है कि इस प्रक्रिया में शामिल हों. चुनावी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की ‘‘भविष्य के विकास’’ के लिए उनका इस्तीफा देना जरूरी था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget