एक्सप्लोरर

अन्नाद्रमुक ने 171 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, भाजपा 20 तो पीएमके 23 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक 177 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, पार्टी ने 27 मंत्रियों को फिर से टिकट दिया है. बता दें कि, राज्य में 6 अप्रैल को मतदान होना है.

चेन्नई: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 171 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी. पार्टी ने ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं को फिर से टिकट दिया है. इसी के साथ यह भी स्पष्ट हो गया कि भाजपा 20 सीटों पर तो पीएमके 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.

177 सीटों पर चुनाव लड़ रही है अन्नाद्रमुक

अन्नाद्रमुक ने पहली सूची में छह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. पार्टी कुल 177 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि उसके गठबंधन सहयोगी 43 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. वहीं, 14 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की गई है.

27 मंत्रियों के फिर से टिकट

पार्टी ने पांच सीटें स्थानीय संगठन को दी हैं लेकिन उसके उम्मीदवार अन्नाद्रमुक के ‘दो पत्ती’ के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे. मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के 30 सदस्यीय कैबिनेट के 27 मंत्रियों को फिर से टिकट दिया गया है.

2021 के विधानसभा चुनाव अन्नाद्रमुक के लिए काफी अहम हैं, क्योंकि पार्टी की दिवंगत प्रमुख जे जयललिता के निधन के बाद यह पहला चुनाव है. उनके नेतृत्व में पार्टी को 2011 और 2016 के विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी.

12 मार्च से शुरू होंगे नामांकन

चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 12 मार्च को शुरू होगी और 19 मार्च तक चलेगी. उम्मीदवारों की सूची में जी भास्करन, निलोफर कफील और एस वलरमाती जैसे मंत्रियों के नाम नहीं हैं.

नौ और सीटों पर अभी फैसला नहीं हुआ है, क्योंकि उनपर तमिल मनिला कांग्रेस और छोटे सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत लंबित है. अन्नाद्रमुक ने कम से कम 72 विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है जबकि 44 विधायकों के टिकट काट दिए हैं.

पूर्व मंत्रियों और राज्यसभा सदस्यों केपी मुनुसामी और आर वैतीलिंगम को टिकट दिया गया है. तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए छह अप्रैल को एक ही चरण में चुनाव होना है.

20 सीटों पर लड़ेगी भाजपा

विधानसभा अध्यक्ष पी धनपाल और मंत्री एसपी वेलुमणि, पी तंगमणि, केए सेंगोत्तैयन समेत कई मंत्रियों के नाम पहली सूची में थे. भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें कन्याकुमारी जिले की नागेरकोइल, कोलाचेल और विलावंकोदे सीट शामिल हैं. इसके अलावा भगवा दल तिरुवन्नमलई और कोयंबटूर दक्षिण सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतारेगा.

वहीं, पीएमके 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. इस बीच पीएमके ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक, पीएमके प्रमुख जीके मणि पेन्नागाराम से चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें.

Assam Elelction 2021: कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget