एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच एयरफोर्स चीफ का बयान, कहा- 24 जून से भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

Agnipath Scheme: देशभर में अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एयरफोर्स चीफ ने बयान जारी कर कहा कि भारतीय वायुसेना में 24 जून से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

Agnipath Scheme: देश भर में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का विरोध प्रदर्शन हो रहा है. उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, हरियाणा, बिहार, बंगाल में ये प्रदर्शन हिंसक होते दिख रहा है. वहीं, इस बीच एयरफोर्स चीफ, वी आर चौधरी ने बड़ा बयान जारी कर कहा कि भारतीय वायुसेना में 24 जून से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

बता दें, इससे पहले देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुक्रवार सुबह इस विरोध प्रदर्शन के बीच बयान देते हुए कहा था कि, सरकार ने युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है. अग्निपथ योजना युवाओं के हित में हैं और इसकी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. उन्होंने कहा, "पिछले 2 सालों से युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर नहीं मिला.

उन्होंने आगे कहा, इस प्रकार सरकार ने ऊपरी आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा, युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला लिया गया है. राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि नई योजना से ज्यादा लोगों को नौकरी मिलेगी."

 

बता दें, केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में देश के कई हिस्सों में लगातार तीसरे दिन उग्र प्रदर्शन हो रहा है. बिहार और यूपी के बाद तेलंगाना के सिकंदराबाद में ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी. इस घटना के बाद चार-पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. दूसरी तरफ अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है. एक्सप्रेस वे पर वाहन फंसे हैं और पुलिस प्रशासन समझाने में जुटा हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने यूपी रोडवेज़ की बसों में की तोड़फोड़, एक बस में आग लगाई. जबकि, दूसरी तरफ बिहार के डिप्टी सीएम के घर पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया है.

उग्र भीड़ ने बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना समेत 11 राज्यों में जमकर हंगामा किया. बिहार के समस्तीपुर में आज सुबह जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी जिसमें ट्रेन की दो बोगियां जलकर खाक हो गई तो वहीं यूपी के बलिया में युवाओं की उग्र भीड़ ने जमकर हंगामा किया और कई ट्रेन में तोड़फोड़ की.  

यह भी पढ़ें.

Prophet Row: नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले कौन हैं साद अंसारी? आखिर क्यों हुई गिरफ्तारी?

The Lady of Heaven: ब्रिटेन में पैगंबर मोहम्मद की बेटी पर बनी फिल्म का इमाम ने किया विरोध, सरकार ने की ये कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget