एक्सप्लोरर

ये नतीजे सड़क से संसद तक की राजनीति बदल देंगे!

नई दिल्ली: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने देश की राजनीति का भविष्य बदल दिया है.आने वाले समय की राजनीति ने सबके लिए नए रास्ते तय कर दिए हैं. नतीजों से आने वाले कल की राजनीति संसद से सड़क तक बदल जाएगी.

पीएम मोदी के लिए इस जीत के क्या मायने हैं?

देश में 2014 लोकसभा चुनाव वाली मोदी लहर अब भी बरकरार है नोटबंदी से नाराजगी की बात जड़ से खत्म हो गयी है. बीजेपी ने अपने परंपरागत वोट बैंक में दलित-पिछड़ों के बड़े हिस्से को मजबूती से जोड़ लिया है.

इस जीत के बाद बीजेपी राज्यसभा में मजबूत हो जाएगी. राष्ट्रपति चुनाव में भी मोदी की ताकत बढ़ जाएगी और सबसे बड़ी बात ये कि 2019 के लिए मोदी मजबूत होकर उभरे हैं. मोदी सरकार के कामकाज के खिलाफ अबतक कोई नाराजगी नहीं दिख रही है. समाजवादी पार्टी और बीएसपी को ये जीत बहुत ज्यादा कमजोर कर देगी इतना की 2019 में भी उन्हें 2014 का डर सताता रहेगा.

कांग्रेसमुक्त भारत के अपने एजेंडे में मोदी ने बड़ी कामयाबी पायी है. यूपी जैसे बड़े प्रदेश से कांग्रेस को साफ करके. भविष्य में 2019 के लिए गैरबीजेपी दलों का का एक बड़ा गठबंधन देश में सामने आ सकता है. 2017 के अंत में होने जा रहे गुजरात चुनाव में भी यूपी की जीत का बड़ा असर पड़ेगा. संसद में सरकार को बिल पास करवाने और बड़े नीतिगत फैसले लेने में भी कोई संकोच नहीं करना होगा.

राहुल गांधी के नेतृत्व पर यूपी की जीत ने बड़ा सवाल लगा दिया है. कांग्रेस को अपने अखिल भारतीय पार्टी वाले रुतबे से नीचे उतरना होगा और राष्ट्रीय राजनीति के लिए दूसरे राजनीतिक क्षेत्रीय दलों के साथ नीचे आकर राजनीतिक समझौते करने होंगे जिसकी शुरूआत यूपी के गठबंधन से हो चुकी है.

इसके साथ ही कांग्रेस को अपनी संसदीय राजनीति के तेवर भी ढीले करने पड़ेंगे और राजनीति की नयी योजना तैयार करनी होगी. यूपी की साढे सोलह फीसदी आबादी पर कब्जे के साथ ही अब देश की 58 फीसदी आबादी पर बीजेपी और उसकी सहयोगियों का राज हो गया है.

यहां गौर करने वाली बात है वो ये कि प्रशांत किशोर जैसे रणनीतिकारों के व्यावसायिक हितों को भी यूपी की जीत ने काफी चोट पहुंचा दी है. ऐसे में प्रशांतकिशोर को भी मोदी के खिलाफ अपनी रणनीति और सोच को बदलना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget