एक्सप्लोरर

सोनू सूद के बाद अब अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों को बसों के जरिए गांव भेजने का बीड़ा उठाया

10 बसों को यूपी के विभिन्न इलाके के लिए रवाना किया गया इनमें 25 से 30 लोग सवार थे. यात्रियों को 6 वक्त का खाना,‌ नाश्ता और मेडिकल किट भी दिया गया है.

मुंबई: देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान एक्टर सोनू सूद की ओर से प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने राज्यों में बसों के जरिए पहुंचाने की कोशिशों की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है. अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी हाल ही में हजार से अधिक मजदूरों को भेजने‌ की व्यवस्था की थी.‌ ऐसे में अब अमिताभ बच्चन ने‌ भी लॉकडाउन ‌के दौरान मुंबई में फंसे श्रमिकों को अपने-अपने गांवों‌ में भेजने का बीड़ा उठा लिया है.

मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स से श्रमिकों से भरी 10 बसों को आज दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, बनारस, भदोही, गोरखपुर आदि इलाकों के लिए रवाना किया गया. हर एक बस में अपनी क्षमता से आधे यानी 25 से 30 लोग सवार थे और इस तरह से इन बसों के‌ जरिए‌ तकरीबन 275 लोगों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जगहों के लिए रवाना किया गया.

उल्लेखनीय है कि इन बसों में बैठकर जाने वाले यात्रियों को 6 वक्त का खाना,‌ नाश्ता और मेडिकल किट भी मुहैया कराये गये हैं. इन तमाम‌ बसों को जहां अमिताभ बच्चन की ओर से प्रायोजित किया गया है, वहीं इस व्यवस्था में मुंबई के माहिम दरगाह और हाजी अली दरगाह ट्रस्ट का भी सहयोग हासिल है.

बसों की रवानगी के वक्त अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के वक्त बताया, "हमने आज से बसों के जरिए प्रवासी श्रमिकों को मुम्बई से विभिन्न स्थानों पर भेजने‌ की शुरुआत कर‌ दी है और जैसे-जैसे हमें पुलिस की परमिशन‌ मिलेगी हम आगे भी मजदूरों को यहां से भेजने का प्रयत्न करते रहेंगे."

राजेश यादव ने‌ यह भी जानकारी दी कि अमिताभ बच्चन की ओर से ट्रेनों के जरिए भी प्रवासी मजदूरों को भेजने की‌ कोशिश हो रही है और परमिशन मिलते ही इस काम के‌ लिए ट्रेनों का भी सहारा लिया जाएगा.

गरीब मजदूरों को खिलाया जा रहा है खाना मौके पर मौजूद मुम्बई के माहिम दरगाह के प्रतिनिधि साबिर सैयद ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि अमिताभ बच्चन और दोनों दरगाहों की साझेदारी में लॉकडाउन की शुरुआत से रोजाना 4,500 गरीब, बेसहारा, और जरूरतंद लोगों को खाना खिलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अमिताभ और दरगाह की तरफ से मुम्बई छोड़कर सैंकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर रहे मजदूरों को रोजाना 1500 जोड़ी चप्पलें भी बांटी जा रही हैं और अपने गांवों की ओर जा रहे प्रवासी मजदूरों को ड्रायफ्रूट्स बांटने की भी व्यवस्था की गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget