एक्सप्लोरर

पंजाब: सिद्धू के इस्तीफे के बाद कुछ और मंत्री छोड़ सकते हैं कुर्सी, सीएम चन्नी ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू ने तीन नियुक्तियों पर नाराजगी के चलते इस्तीफा दिया है. फिलहाल कांग्रेस सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं करेगी और इस मामले में पार्टी वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाएगी.

चंडीगढ़: गुरू की गुगली के बाद पंजाब कांग्रेस में हलचल है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद पटियाला में उनके घर पर देर रात तक हलचल रही. सिद्धू के घर पर एक बैठक हुई, जिसमें कैबिनेट मंत्री परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा समेत कई विधायक मौजूद थे. बैठक के बाद विधायकों ने यही कहा कि जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा. लेकिन सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है, यानी मामला सुलझने के बजाय उलझता दिखाई दे रहा है.

चन्नी ने आज सुबह 10.30 बजे बुलाई कैबिनेट की बैठक

इस बीच पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आज सुबह 10.30 बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है. चन्नी कैबिनेट की मीटिंग पहले 1 अक्टूबर को होनी थी लेकिन पंजाब में जारी इस्तीफे और राजनितिक गतिविधियों को देखते हुए चन्नी ने आज ही बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक फिलहाल कांग्रेस सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं करेगी और इस मामले में पार्टी वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाएगी.

पंजाब कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू

सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है. कैबिनेट मंत्री और सिद्धू की करीबी रजिया सुल्ताना ने इस्तीफा दे दिया है. दो और मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं. पंजाब कांग्रेस के दो महासचिव गौतम सेठ और योगिंदर ढींगरा ने भी इस्तीफा दे दिया है. साथ ही गुलजार इंदर चहल ने पंजाब कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है.

सिद्धू के घर बैठक में शामिल होने वालों में रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं, उन्होंने सिद्धू को उसूलों वाला  आदमी बताया और कहा कि वो पंजाब के लिए लड़ रहे हैं.

सिद्धू ने तीन नियुक्तियों पर जताई नाराजगी

सियासत की पिच पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ फिल्डिंग कर रहे सिद्धू के इस्तीफे के पीछे कई वजहों को अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू ने तीन नियुक्तियों पर नाराजगी के चलते इस्तीफा दिया है.

  1. राणा गुरजीत को मंत्री बनाना
  2. IPS सहोता को DGP बनाना
  3. APS देओल को एडवोकेट जनरल बनाना

यानि सिद्धू को लग रहा था कि ना ही मंत्रिमंडल विस्तार में उनकी चली और ना ही अफसरों की नियुक्ति उनके मनमुताबिक हुई. जब उनके सजेशन को पार्टी द्वारा नहीं माना गया, तब उनको लगा होगा कि वो एक स्पीचलेस अध्यक्ष हैं.

यह भी पढ़ें-

धर्मांतरण मामला: abp न्यूज के पास IAS इफ्तिखारुद्दीन की फुल वीडियो, लोगों को डरा और धमका रहे हैं

पिछले महीने चीन के 100 सैनिकों के उत्तराखंड में घुसकर तोड़फोड़ का दावा, ओवैसी ने मोदी सरकार पर किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget