एक्सप्लोरर

दिल्ली में बम धमाके के बाद किसानों के धरना स्थल पर गड़बड़ी का अंदेशा, सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

विस्फोट को लेकर पुलिस सूत्रों का कहना है कि बम एक पेड़ और ग्रिल के बीच में रखा गया था, जिसका इम्पैक्ट फ्रंट साइड यानी रोड की तरफ था. यही कारण है कि दूसरी तरफ खड़ी गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इजरायली दूतावास के नजदीक शुक्रवार की शाम को हुए बम धमाके के बाद अब पुलिस को नए कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के धरना स्थल पर गड़बड़ी का अंदेशा है. दिल्ली पुलिस ने किसानों के धरना स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने के निर्देश दिए हैं. सूत्रों के मुतबिक, शक है कि आतंकवादी इन धरना स्थलों के आसपास किसी भी कार्रवाई को अंजाम दे सकते हैं.

उधर, विस्फोट को लेकर पुलिस सूत्रों का कहना है कि बम एक पेड़ और ग्रिल के बीच में रखा गया था, जिसका इम्पैक्ट फ्रंट साइड यानी रोड की तरफ था. यही कारण है कि दूसरी तरफ खड़ी गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं. बम के छर्रे भी गाड़ियों पर लगे हैं लेकिन अंदर घुसे नहीं हैं. अभी जांच चल रही है. अभी कोई बैटरी या इलेक्ट्रिक डिवाइस नहीं मिली है. अभी आसपास सब जगह तलाश की जा रही है, ताकि स्पष्ट हो सके कि बम विस्फोट कैसे किया गया.

उधर, विस्फोट को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इजरायल के अपने समकक्षीय विदेश मंत्री गाबी अश्केनजी से बात की. उन्होंने कहा कि भारत इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है. इजरायली दूतावास के राजनयिकों को पूरी सुरक्षा का उन्होंने आश्वासन दिया. जयशंकर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों को पकड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

इजरायली दूतावास के नजदीक हुए विस्फोट को लेकर इजरायल के विदेश मंत्रालय का बयान आया है. मंत्रालय ने कहा- इस घटना की जांच भारत में अथॉरिटीज की तरफ से की जा रही है जो इजरायली अथॉरिटीज के संपर्क में हैं. इस विस्फोट में कोई दूत या दूतावासकर्मी घायल नहीं हुए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, आतंकी हमले की कोशिश को मानकर यह जांच की जा रही है. भारत और इजरायल के शीर्ष अधिकारियों के बीच इसको लेकर बातचीत हुई है. इजरायली राजदूत को यह आश्वस्त किया गया है कि सभी राजनयिकों की पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. कई एजेंसियों की तरफ से इसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में अब्दुल कलाम रोड पर इज़राइली दूतावास के पास IED ब्लास्ट, कई गाड़ियों के शीशे फूटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget