एक्सप्लोरर

Advisory For TV Channels: 'अपराधियों-आतंकियों को न मिले प्लेटफॉर्म', टीवी चैनलों के लिए सरकार की एडवाइजरी

Government Advisory For TV Channels: सरकार ने कहा है कि वह टीवी चैनलों की स्वतंत्रता और संविधान में मिले अधिकारों का पूरा सम्मान करती है. लेकिन देश की सुरक्षा, अखंडता, संप्रभुता का ख्याल रखना भी जरूरी

Government Advisory To TV News Channels: कनाडा से जारी तनाव के बीच टीवी चैनलों पर बैठने वाले देश दुनिया के लोगों की ओर से भारत के खिलाफ लगातार हो रही बयानबाज़ी पर भारत सरकार ने गुरुवार (21 सितंबर) को महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि चैनलों पर जिन लोगों को बुलाया जाता है, उसमें इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए कि अपराधी या आतंकवाद से संबंधित ऐसे लोग न शामिल हों जो देश के खिलाफ बयानबाजी करते हैं.

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की एडवाइजरी में कहा गया है कि हाल ही में एक ऐसे व्यक्ति को टीवी पर चर्चा के लिए बुलाया गया जिस पर गंभीर अपराध और आतंकवाद के आरोप हैं. वह ऐसे संगठन से ताल्लुक रखता है जिसे भारत सरकार ने प्रतिबंधित कर रखा है. उसने देश की संप्रभुता, अखंडता, सुरक्षा और मित्र राष्ट्रों के खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी, जिससे हालत बिगड़ने का खतरा है.

"मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान"
मंत्रालय की एडवाइजरी में कहा गया है कि सरकार मीडिया की स्वतंत्रता और संविधान के तहत उसे मिले अधिकारों का पूरा सम्मान करती है, लेकिन टीवी चैनलों पर प्रसारित कंटेंट को सीटीएन एक्ट ( द केबल टेलीविजन नेटवर्क, रेगुलेशन एक्ट) 1995 की शर्तों के अनुसार तय किया जाना चाहिए. इनका पालन जरूरी है. इसमें सेक्शन 20 की धारा 2 का भी जिक्र किया गया है, जो कंटेंट प्रसारण के प्रभाव पर स्थिति स्पष्ट करती है.

आपको बता दें कि मंत्रालय की एडवाइजरी में किसी ऐसे चैनल का नाम नहीं बताया गया है जिसने आतंकवाद के आरोपी व्यक्ति को टीवी पर जगह दी गई.

कनाडा से खराब हुए रिश्ते
भारत के पंजाब प्रांत को अस्थिर करने के लिए दुनिया भर में साज़िश रचने में जुटे खालिस्तानी आतंकियों के हमराज बने कनाडा से भारत के रिश्ते हाल में खराब हो गए हैं. दोनों ताकतवर देशों ने एक दूसरे के शीर्ष राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है. भारत ने कनाडा के वीजा पर अस्थाई तौर पर रोक भी लगा दी है. इस बीच टीवी चैनलों पर इस मुद्दे पर हो रही बहस में कई ऐसे लोगों को बुलाया जा रहा है जो प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठनों के सरपरस्त रहे हैं. ऐसे में सूचना प्रसारण मंत्रालय की इस तरह की एडवाइजरी महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें: India-Canada Tension: ‘आतंकवादियों को दे रहा सुरक्षित पनागाह’, कनाडा से विवाद के बीच भारत सख्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget