एक्सप्लोरर

अधीर रंजन चौधरी ने विवादित बयान पर मांगी माफी, कहा- पीएम मोदी को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं थी

अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में अपने गंदी नाली वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरी हिंदी ज्यादा अच्छी नहीं है और 'नाली' कहने से मेरा अर्थ 'छोटी नदी' से था.

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आज संसद में पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया. कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी की तुलना के संदर्भ में कहा कि कहां मां गंगा और कहां गंदी नाली. हालांकि अधीर रंजन चौधरी ने इसके बाद संसद से बाहर आकर अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा है कि कोई गलतफहमी हुई है और उन्होंने नाली शब्द का इस्तेमाल नहीं किया. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनकी मंशा पीएम नरेंद्र मोदी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी. अगर पीएम मोदी को इससे ठेस पहुंची है तो वो माफी मांगते हैं. इतना ही नहीं वो इसके लिए उनसे व्यक्तिगत तौर पर माफी मांग सकते हैं.

अधीर रंजन चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि मेरी हिंदी ज्यादा अच्छी नहीं है और 'नाली' कहने से मेरा अर्थ 'छोटी नदी' से था.

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि एक बीजेपी सांसद ने स्वामी विवेकानंद की पीएम नरेंद्र मोदी से तुलना की और दोनों के नाम में समानता होने के कारण मैंने दोनों को एक धरातल पर रखा. इसने बंगाल की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, इसलिए मैंने कहा कि आप मुझे उकसा रहे हैं और इसीलिए मैंने कहा कि अगर आप ऐसा बोलना जारी रखते हैं तो मैं कहूंगा की 'गंगा' की तुलना 'नाली' से कर रहे हैं.

आज अधीर रंजन ने जैसे ही संसद में 'गंदी नाली' वाला बयान दिया, लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया. उनसे माफी मांगने को लेकर नारेबाजी होने लगी. इसी हंगामे के बीच अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम पीएम का सम्मान करते हैं, लेकिन ऐसी तुलना करने और बोलने पर मजबूर न करें.' उन्होंने ये भी कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को चोर कहकर आप सत्ता में आए थे लेकिन ये लोग संसद में मौजूद हैं तो किस तरह यहां हैं?

इतना हीं नहीं अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर लगातार हमले किए और कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ पुरानी योजनाओं को नया नाम देने का काम किया है और रोजगार के मुद्दे पर कुछ नहीं किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget