एक्सप्लोरर

अडानी समूह समाचार चैनल क्षेत्र में उतरने को तैयार, NDTV का करेगा अधिग्रहण

Adani Group: उद्योगपति गौतम अडानी का समूह एनडीटीवी में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के साथ समाचार चैनल क्षेत्र में कदम रखेगा.

Adani Group: न्यू दिल्ली टेलीविजन लि. (एनडीटीवी) में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के साथ उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) का समूह समाचार चैनल क्षेत्र में कदम रखेगा. अडानी समूह अपनी महत्वाकांक्षी विस्तार योजना के तहत मीडिया क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना चाहता है.

अडानी समूह ने इससे पहले प्रतिद्वंद्वी उद्योगपति मुकेश अंबानी से पूर्व में जुड़ी एक कंपनी का अधिग्रहण किया था. इस कंपनी ने 2008-09 में एनडीटीवी को 250 करोड़ रुपये का ऋण दिया था. अडानी समूह की कंपनी ने इस ऋण को अब समाचार चैनल में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी में बदलने के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया है.

हिस्सेदारी बेचने के लिए किसी से बातचीत नहीं कर रहे- एनडीटीवी

समूह ने मंगलवार को बयान में कहा कि इसी के साथ उसने एनडीटीवी में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिये 493 करोड़ रुपये की खुली पेशकश की है. इससे पहले एनडीटीवी ने कहा था कि उसके प्रवर्तक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए किसी से बातचीत नहीं कर रहे हैं.

समाचार चैनल ने कहा, ‘‘राधिका और प्रणय रॉय मालिकाना हक बदलने या एनडीटीवी में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए किसी कंपनी के साथ न चर्चा में हैं और न ही थे.’’ कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक आंतरिक संदेश में कहा, ‘‘आज का घटनाक्रम एनडीटीवी और राधिका तथा प्रणय के लिए पूरी तरह से अप्रत्याशित है.’’

मीडिया क्षेत्र में अडानी समूह का बहुत बड़ा कदम 

एनडीटीवी ने कहा, ‘‘हम अगले चरणों का मूल्यांकन करने की प्रक्रिया में हैं. इसमें नियामकीय और कानूनी प्रक्रियाएं भी शामिल हैं.’’ अडानी समूह का मीडिया क्षेत्र में यह बहुत बड़ा कदम है. इस क्षेत्र में मुकेश अंबानी के पास प्रसारण कंपनी नेटवर्क18 के जरिये अच्छी-खासी हिस्सेदारी है. नेटवर्क18 सीएनएन-न्यूज़18 और सीएनबीसी-टीवी18 समेत कई समाचार चैनलों का संचालन करता है.

पिछले वर्ष अडानी मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एएमवीएल) ने समूह की इकाई अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के नेतृत्व में डिजिटल समाचार मंच क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (क्यूबीएम) का अधिग्रहण किया था.

समूह ने कहा, ‘‘एएमवीएल की पूर्ण अनुषंगी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) के आआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (आरआरपीआर) में ‘वॉरंट’ हैं. कंपनी के पास इस वॉरंट को 99.9 प्रतिशत हिस्सेदारी में बदलने का अधिकार है. वीसीपीएल ने इसका इस्तेमाल कर आरआरपीआर में 99.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है.’’

बयान के अनुसार, ‘‘आरआरपीआर दरअसल एनडीटीवी की प्रवर्तक कंपनी है. इसकी समाचार कंपनी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है.’’ अडानी समूह की तीन कंपनियों ने एनडीटीवी में लगभग 493 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश की है.

वीसीपीएल को खरीद ने की अडानी समूह ने की थी बात

इससे पहले अडानी समूह ने दिन में कहा था कि उसने 114 करोड़ रुपये में वीसीपीएल को खरीद लिया है. वीसीपीएल शुरुआत में अंबानी समूह से जुड़ी हुई थी लेकिन इसके स्वामित्व को वर्ष 2012 में दिल्ली के एक नहाटा समूह को स्थानांतरित कर दिया गया था.

वहीं, अंबानी की जियो ने दूरसंचार क्षेत्र में वापस उतरने के लिए नहाटा समूह के इन्फोटेल ब्रॉडबैंड को वर्ष 2010 में खरीद लिया था. वीसीपीएल ने अडानी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड और अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ मिलकर एनडीटीवी के 1,67,62,530 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए 294 रुपये प्रति शेयर के मूल्य की पेशकश की है.

एनडीटीवी का शेयर मंगलवार को बीएसई में 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 366.20 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी के शेयरों में इस वर्ष अबतक 300 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है. हालांकि, समूह की तरफ यह खुली पेशकश कंपनी के शेयर मूल्य से 19.71 प्रतिशत कम है.

अडानी समूह पिछले कुछ महीनों से मीडिया जगत में प्रवेश करना चाहता था. पिछले साल सितंबर में समूह ने अपनी मीडिया कंपनी अडानी मीडिया वेंचर्स का नेतृत्व करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार संजय पुगलिया की नियुक्ति की थी. एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय पुगलिया ने कहा कि यह अधिग्रहण नए जमाने के मीडिया का मार्ग प्रशस्त करने के कंपनी के लक्ष्य की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

यह भी पढ़ें.

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी आज 11 बजे करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, हो सकता है कोई बड़ा खुलासा

Delhi News: असम की अदालत ने मनीष सिसोदिया को भेजा समन, सीएम हिमंत की पत्नी ने दायर की थी मानहानि की याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget