एक्सप्लोरर

रेलवे संबंधित फर्जी विज्ञापन जारी करने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई शरू

रेलवे संबंधित फर्जी विज्ञापन जारी करने के मामले में एक निजी एजेंसी के खिलाफ रेलवे ने कार्रवाई शुरू कर दी है. करीब 5 हजार पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया था.

नई दिल्ली: रेलवे में करीब पांच हजार पदों को भरने के लिए एक फर्जी विज्ञापन जारी करने के मामले में एक निजी एजेंसी के खिलाफ रेलवे ने कार्रवाई शुरू कर दी है. उल्लेखनीय है कि यह विज्ञापन प्रमुख अखबारों में प्रकाशित किया गया था. जिसमें कहा गया कि रेलवे ने आठ श्रेणियों में 5,285 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.

मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘रेल मंत्रालय के संज्ञान में आया कि एक संगठन जिसका नाम ‘अवेस्ट्रान इंफोटेक’ है. जिसने आठ अगस्त 2020 को प्रमुख अखबारों में विज्ञापन दिया और ऑउटसोर्सिंग के आधार पर भारतीय रेलवे में 11 साल तक संविदा पर काम करने के लिए आठ श्रेणियों में 5,285 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया. आवेदकों से 750 रुपये बतौर आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा कराने को कहा गया. विज्ञापन में आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर 2020 बताई गई है.’’

रेलवे संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा

मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह सूचित किया जाता है कि रेलवे में भर्ती के लिए हमेशा भारतीय रेलवे ही विज्ञापन जारी करता है, कोई निजी एजेंसी इसके लिए अधिकृत नहीं है. अत: उक्त विज्ञापन जारी करना गैर कानूनी है.’’ मंत्रालय ने कहा कि रेलवे संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा.

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारतीय रेलवे में समूह ‘ग’ और ‘घ’ श्रेणी की विभिन्न श्रेणियों में भर्ती मौजूदा समय में 21 रेलवे भर्ती बोर्ड और 16 रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ करते हैं, ना कि कोई अन्य एजेंसी. मंत्रालय ने कहा कि रेलवे में भर्ती केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना के जरिये होती है जिसे व्यापक तौर पर प्रचारित किया जाता है.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि रेलवे ने किसी निजी एजेंसी को भर्ती के लिए अधिकृत नहीं किया है जैसा कि उपरोक्त एजेंसी ने दावा किया है.’’बयान में कहा गया, ‘‘रेलवे ने मामले की जांच शुरू की है और इस मामले में शामिल उपरोक्त एजेंसी और व्यक्ति के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी.’’

यह भी पढ़ें.

IPL का टाइटल स्पॉन्सर बनने के लिए बोली लगाने पर विचार कर रही है बाबा रामदेव की पतंजलि

कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह का बड़ा बयान, कहा-सीएम योगी मेरे राजनीतिक गुरु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget