एक्सप्लोरर

abp न्यूज़ के ओपिनियन पोल पर ममता बनर्जी ने कहा- जितना बताया उससे तिगुनी सीट मिलेगी

एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 154-162 सीटें मिल सकती हैं. वोट शेयर के हिसाब से टीएमसी के खाते में 43 फीसदी वोट जाने का अनुमान है.

कोलाकात: पश्चिम बंगाल को लेकर एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जितनी सीट दिखाई गई हैं उससे तिगुनी सीटें मिलेंगी. पुरुलिया में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मीडिया कहे कि टीएमसी को कम सीटें मिलेंगी तो समझ लीजिए चार गुना ज्यादा सीटें मिलेंगी. अखबार और टीवी पर भरोसा मत कीजिए.

क्या कहता है एबीपी न्यूज़ का ओपिनियन पोल?

एबीपी न्यूज़ ने पश्चिम बंगाल को लेकर सोमवार को ओपिनियन पोल दिखाया था. इसके मुताबिक, राज्य में एक बार फिर ममता बनर्जी की सरकार बनती दिख रही है. सीटों के हिसाब से कुछ नुकसान जरूर हो रहा है. ओपिनियन पोल के मुताबिक, सत्तारूढ़ टीएमसी को 154-162 सीटें मिल सकती हैं. बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटे हैं. बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए. पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी को 203 सीटें मिली थीं.

ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी को 98-106 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस और लेफ्ट के गठबंधन के खाते में 26-34 और अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं. वोट शेयर के आंकड़ों में टीएमसी के खाते में 43 फीसदी, बीजेपी के हिस्से 37.50 फीसदी, कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन को 12 फीसदी और अन्य के खाते में 7.5 फीसदी वोट जा सकते हैं.

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना

पुरुलिया में बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने उसे 'जहरीले सांपों' से भी ज्यादा खतरनाक बता दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कह दिया कि बीजेपी नक्सलियों से भी खतरनाक है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इनकम टैक्स का डर दिखाती है, क्योंकि इनकम टैक्स हमारे हाथ में नहीं है. बीजेपी के डराने से सब सिर झुका लेंगे, सच को झूठ और झूठ को सच मान लेंगे तो अब ऐसा नहीं चलेगा.

पीएम मोदी 23 जनवरी को जाएंगे कोलकाता, नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget