एक्सप्लोरर

2017 में भारतीय सेना ने ऐसे तोड़ी पाकिस्तान की कमर, जान कर कहेंगे जय हिंद

आपको सेना के ऐसे ही कुछ कारनामों के बारे में बताते हैं जिन्हें जान कर आप भी सेना को सैल्यूट करेंगे.

नई दिल्ली: भारतीय सेना हर वक्त देश की रक्षा के लिए बहुत कुछ कर रही होती है. सर्दी, गर्मी, बरसात की परवाह किए बिना जवान देश की सरहदों पर तैनात रहते हैं. फर्ज निभाते वक्त उन्हें ना अपनी जान की परवाह होती है और ना परिवार की, परवाह होती है तो सिर्फ ये कि देश की आन, बान और शान पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए.

हाल के वक्त में सेना ने पाकिस्तान के हर नापाक मंसूबे को बेअसर किया है और हर मोर्चे पर ऐसी चोट दी है कि पाकिस्तान अब कोई कदम उठाने से पहले दो बार सोचता होगा. चलिए आपको सेना के ऐसे ही कुछ कारनामों के बारे में बताते हैं जिन्हें जान कर आप भी सेना को सैल्यूट करेंगे.

indian-army_647_071315113612

1. 138 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया - भारतीय सेना ने साल 2017 में 138 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया. हालांकि पाकिस्तान अक्सर अपने सैनिकों को अपना नहीं मानता. कभी वो उन्हें सिविलियन बता देता है तो कभी कश्मीर की आजादी के लिए लड़ने वाला बता देता है. सेना ने बताया कि सीमा पार से जो फायरिंग होती है उसका जवाब देते हुए ये सभी पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. यहां यह बात गौर करने वाली है कि पाकिस्तान बिना वजह किसी भी वक्त संघर्ष विराम तोड़ देता है और फायरिंग शुरु कर देता है.

Indian_Army_troops_Guarding_Borders

2. 218 आतंकवादियों को मार गिराया - भारतीय सेना ने साल 2017 में 218 आतंकवादियों को भी मार गिराया. पाकिस्तान समर्थित ये आतंकी कश्मीर सहित पूरे भारत में दहशत फैला सकते थे. इनमें से कुछ आतंकी पाकिस्तान से सरहद पार करके आए थे जबकि कुछ आतंकी पीओके के थे जो घाटी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले थे. भारतीय सेना ने पिछले वक्त में अपना खुफिया नेटवर्क और अधिक मजबूत किया है. देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी कड़ा संदेश देते हुए कहा था कि गोलियों का हिसाब ना रखा जाए.

army

3. सीमा पार की तो मिलेगी गोली - 10 दिसंबर 2017 तक पाकिस्तान ने 881 बार सीजफायर तोड़ा. 2017 में LOC पार करने की 310 कोशिशें हुईं लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया जिसे वह लंबे वक्त तक याद रखेगा. सीमा पार करते 59 आतंकियों को मार गिराया गया और 33 बार तो सीमा पार ही नहीं करने दी गई. स्नाइपर फायरिंग में भी भारत ने पाकिस्तान के 27 सैनिकों को हलाक कर दिया. सेना ने अब ठान लिया है कि आतंक और आतंकियों को भारतीय सरजमीं पर पनपने नहीं दिया जाएगा.

Security forces, army

4. आतंकियों तक नहीं पहुंच पा रहा पैसा - एबीपी न्यूज़ की रिसर्च में एक और बात सामने आई कि भारत सरकार और भारतीय सेना की घेराबंदी के कारण आतंकियों तक पैसा नहीं पहुंच पा रहा है. पैसे के लिए ये लोग अब ड्रग्स का कारोबार कर रहे हैं लेकिन इस मोर्चे पर भी सेना ने इन्हें मात दी है. 2017 में सेना ने 8814 किलो ड्रग्स बरामद की है और 1800 लोगों को इन मामलों में गिरफ्तार किया गया है. अपगानिस्तान से पाकिस्तान और वहां से कश्मीर आ रही ये ड्रग्स भारत भर में पैलाने के पाकिस्तानी प्लान को सेना ने चौपट कर दिया है.

2017 में भारतीय सेना ने ऐसे तोड़ी पाकिस्तान की कमर, जान कर कहेंगे जय हिंद

5. अब सेना अंदर घुस कर मारती है - एक मई 2017 को सेना ने 7 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और दो बंकर तबाह कर दिए. एक जून 2017 को सेना ने पाकिस्तान की बैट फोर्स के 5 कमांडोज को मार गिराया. और 25 दिसंबर को भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट टू को अंजाम दिया और सीमा पर कर तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया. सेना की इस कार्रवाई से साफ है कि वह भारतीय जमीन पर पाकिस्तानी हरकतों को बरदाश्त नहीं करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget