एक्सप्लोरर

West Bengal Opinion Poll: नॉर्थ बंगाल रीजन में टीएमसी को पछाड़ सकती है बीजेपी, पढ़ें क्षेत्रवार आंकड़ें

West Bengal ABP CNX Opinion Poll 2021 Results: पश्चिम बंगाल में पिछली बार ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने 211 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी के खाते में तीन सीटें गई थीं. इस बार दोनों दल सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. बंगाल में कौन सी पार्टी किस रीजन में कितनी सीटें जीत सकती हैं, यहां पर उसका विस्तार से जिक्र किया गया है.

West Bengal Opinion Poll 2021: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बन सकती है. वहीं बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी बन सकती है. पिछले विधानसभा चुनाव में महज तीन सीट जीतने वाली बीजेपी इस बार बंगाल में 102 से 112 सीटें जीत सकती है. एबीपी न्यूज़-सीएनएक्स के सर्वे में ये बात सामने आई है.

सर्वे में न सिर्फ बीजेपी की सीटों और वोट शेयर में इजाफा होता दिख रहा है बल्कि बंगाल का एक रीजन ऐसा भी है जहां वो टीएमसी को पछाड़ सकती है. ये नॉर्थ बंगाल का रीजन है जहां विधानसभा की कुल 56 सीटे हैं. इस रीजन में बीजेपी 29-35 सीटें जीत सकती है. वहीं नॉर्थ बंगाल रीजन में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 12 से 18 सीटें मिल सकती हैं. इस रीजन को छोड़कर बाकी तीनों रीजन में टीएमसी नंबर वन पर रह सकती है.

यहां पढ़ें क्षेत्रवार आंकड़ें

नॉर्थ बंगाल- कुल 56 सीटें नॉर्थ बंगाल में टीएमसी को 12 से 18 सीटें मिल सकती हैं. इस क्षेत्र में बीजेपी, टीएमसी से आगे निकलती दिखाई दे रही है. बीजेपी को नॉर्थ बंगाल में 29-35 सीटें मिल सकती हैं. लेफ्ट-कांग्रेस वाले महागठबंधन को 5 से 9 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा. अन्य के खाते में एक से तीन सीटें जा सकती हैं.

साउथ ईस्ट बंगाल- कुल 84 सीटें साउथ ईस्ट बंगाल में विधानसभा की कुल 84 सीटें हैं. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, यहां टीएमसी बाजी मारती दिखाई दे रही है. तृणमूल कांग्रेस को 56-60 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी को 7 से 13 सीटें मिल सकती हैं. लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को 14 से 20 सीटें तो वहीं अन्य का खाता खाली रह सकता है.

ग्रेटर कोलकाता- कुल 35 सीट ग्रेटर कोलकाता रीजन में भी तृणमूल का प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. सर्वे में टीएमसी को 21 से 27 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी को 8 से 14 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस लेफ्ट गठबंधन और अन्य का खाता खाली रह सकता है.

साउथ वेस्ट- कुल 119 सीट सीटों के लिहाज से साउथ वेस्ट रीजन सबसे बड़ा है. इस रीजन में विधानसभा की कुल 119 सीटें आती हैं. सीएनएक्स-एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल के सर्वे के मुताबिक, यहां टीएमसी को 60-66 सीटें मिल सकती है. बीजेपी ज्यादा पीछे नहीं है और वह 51-57 सीटें जीत सकती है. कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को एक से तीन तो अन्य का खाता खाली रह सकता है.

(नोट- abp न्यूज के लिए सर्वे एजेंसी CNX ने दूसरा ओपिनियन पोल किया है. पश्चिम बंगाल की 294 में से 117 सीटों पर हुए इस सर्वे में 9360 लोगों से आमने सामने बात की गई है. सर्वे 15 से 23 फरवरी के बीच किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर 2.5 % तक है.)

क्या बंगाल में चेज़ होगा 294 ? जानिए Exclusive इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने क्या जवाब दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget