एक्सप्लोरर

Gujarat Election: गुजरात में नहीं है सत्ता विरोधी लहर, विरोधियों के अपशब्द भी नहीं आएंगे काम

ABP News C-Voter Survey: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने ये साप्ताहिक सर्वे किया है.

ABP News C-Voter Survey: हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. चुनाव आयोग ने हिमाचल के लिए तारीखों का एलान कर दिया है जबकि गुजरात के लिए भी जल्द घोषणा की जा सकती है. हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे. दोनों राज्यों में बड़े-बड़े नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इस दौरान वे एक दूसरे पर जमकर हमला भी कर रहे हैं. 

ऐसे चुनावी माहौल के बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने साप्ताहिक चुनावी सर्वे किया है. सर्वे में गुजरात के 1425 और हिमाचल प्रदेश के 1,361 लोगों की राय ली गई है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. इस सर्वे में कई खुलासे हुए हैं. दोनों राज्यों में बीजेपी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर की चर्चा थी. हालांकि इस मुद्दे पर सर्वे के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. 

गुजरात में है सत्ता विरोधी लहर?

सर्वे में सवाल पूछा गया कि गुजरात में सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिए बीजेपी क्या करेगी? इस सवाल के हैरान करने वाले नतीजे सामने आए हैं. सर्वे में 44 प्रतिशत लोगों ने कहा कि बीजेपी पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी. 28 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कुछ विधायकों का टिकट कटेगा. 22 प्रतिशत का मानना है कि बीजेपी किसी को सीएम फेस नहीं बनाएगी. वहीं 6 प्रतिशत लोगों का कहना है कि कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं.

गुजरात में सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिए बीजेपी क्या करेगी?

कुछ विधायकों का टिकट कटेगा- 28%
किसी को सीएम फेस नहीं बनाएगी- 22%
मोदी के चेहरे पर लड़ेगी- 44%
कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं- 06%

विरोधियों के अपशब्द भी नहीं आएंगे काम

सर्वे में पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाजी को लेकर भी सवाल किया गया. सर्वे में सवाल पूछा गया कि क्या पीएम मोदी को अपशब्द बोलकर गुजरात में चुनाव जीतना संभव? इस सवाल के भी चौंकाने वाले जवाब मिले. 61 प्रतिशत लोगों ने कहा कि पीएम मोदी को अपशब्द बोलकर गुजरात में चुनाव जीतना संभव नहीं है. जबकि 39 प्रतिशत लोगों का मानना है कि पीएम मोदी को अपशब्द बोलकर भी गुजरात में चुनाव जीतना संभव है. 

मोदी को अपशब्द बोलकर गुजरात में चुनाव जीतना संभव?

हां- 39%
नहीं- 61%

गुजरात में विपक्षी दलों के निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ही हैं. हाल ही में गुजरात आप के प्रमुख गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी (PM Modi) के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. उनके कई वीडियो सामने आए थे. जिसमें वे कथित तौर पर पीएम और उनकी मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे. हालांकि, इन वीडियो को लेकर बीजेपी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता की आलोचना की थी.

नोट- abp न्यूज़ के लिए ये सर्वे सी-वोटर ने किया है. इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. सर्वे के नतीजे पूरी तरह से लोगों से की गई बातचीत और उनके द्वारा व्यक्त की गई राय पर आधारित हैं. इसके लिए abp न्यूज़ ज़िम्मेदार नहीं है. 

ये भी पढ़ें- 

ABP C Voter Survey: अयोध्या में दीवाली पर मोदी की पूजा से गुजरात में फायदा? सर्वे में पब्लिक ने बताया अपना मूड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget