एक्सप्लोरर

ABP e Shikhar Sammelan: कोरोना के पीक पर जाने के सवाल पर बोले जावडेकर- 'न मैं ज्योतिषी और न वैज्ञानिक'

शिखर सम्मेलन में आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोरोना वायरस, लॉकडाउन, मजदूरों के पलायन और चीन विवाद पर कई सवालों के जवाब दिए.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संकट के बीच मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा करने जा रही है. इस मौके पर एबीपी न्यूज़ ने आज शिखर सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया है. इस मौके पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोरोना वायरस, लॉकडाउन, मजदूरों के पलायन और चीन विवाद पर कई सवालों के जवाब दिए. प्रकाश जावडेकर ने कहा कि कोरोना संकट केवल मोदी सरकार के लिए नहीं पूरे विश्व के लिए कठिन समय है. हालांकि जब उनसे कोरोना के पीक पर जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि न तो मैं ज्योतिषी हूं और न ही वैज्ञानिक हूं. इसपर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता.

लॉकडाउन न करें तो संक्रमण का खतरा और बढ़ जाएगा- जावडेकर

लॉकडाउन से जुड़े एक सवाल पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ''लॉकडाउन करें तब भी तकलीफ है. लॉकडाउन न करें तब संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.'' उन्होंने कहा, ''पहले तीन दिन में कोरोना के केस डबल हो रहे थे, अब 14 दिन में हो रहे हैं. यह लॉकडाउन की वजह से ही संभव हो पाया है. यह किसी ने नहीं कहा था कि 15 दिन में लॉकडाउन खत्म हो जाएगा और लोग बाहर घूमने लगेंगे. लोग कोरोना के साथ जीना सीख रहे हैं.''

जल्द खत्म होगा मजदूरों के पलायन का मुद्दा- जावडेकर

मजदूरों के पलायन से जुड़े सवाल पर जावड़ेकर ने कहा, ''मजदूरों के पलायन का मुद्दा जल्दी ही समाप्त हो जाएगा. सारे मजदूर हफ्ते भर में अपने घर पहुंच जाएंगे. डर की वजह से मजदूरों का पलायन हो रहा है. 15 दिन में 60 लाख मजदूर घर गए हैं.'' उन्होंने कहा, ''मजदूर अब झुग्गी झोपड़ी में नहीं रहेंगे. सरकार सभी मजदूरों को घर देने का काम करेगी. मजदूरों ने 25 मार्च तक तो काम किया ही था इसलिए केवल अप्रैल की सैलरी देनी थी, लेकिन कुछ लोगों ने नहीं दिया. गांव से सभी मजदूर वापस शहर जरूर लौटेंगे.''

भारत अपने हितों की रक्षा करना जानता है- जावडेकर

चीन विवाद पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में जावड़ेकर ने कहा, ''भारत अपने हितों की रक्षा करना जानता है. डोकलाम को लेकर भी पहले विवाद था लेकिन दो महीने में वह मुद्दा समाप्त हो गया.'' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान कि 'पीएम मोदी का चीन की वजह से मूड खराब है', इसपर जावड़ेकर ने कहा, ''मैं पैनल में इसकी टिप्पणी नहीं करता. हमारा विदेश मंत्रालय इसपर जवाब देगा.''

यह भी पढ़ें-

ABP e Shikhar Sammelan: अधीर रंजन बोले- कांग्रेस ने लोकसभा में कोरोना का जिक्र किया, लेकिन BJP ने गोबर-गौमूत्र का

ABP e Shikhar Sammelan: कोरोना को लेकर बोले रविशंकर प्रसाद- 'अभी दवा नहीं, दुआ और लॉकडाउन ही आएगा काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget