एक्सप्लोरर

ABP e Shikhar Sammelan: अधीर रंजन बोले- कांग्रेस ने लोकसभा में कोरोना का जिक्र किया, लेकिन BJP ने गोबर-गौमूत्र का

एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में आज लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संकट के बीच मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा करने जा रही है. इस मौके पर एबीपी न्यूज़ ने आज शिखर सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जब लोकसभा में कांग्रेस बार-बार कोरोना वायरस का मुद्दा उठा रही थी तब बीजेपी सिर्फ गोबर और गौमूत्र की बात कर रही थी.

20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज एक मजाक- अधीर रंजन

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज एक मजाक था. सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है. कोरोना वायरस पर कामयाबी पाने का सरकार झूठा दावा कर रही है. कोरोना के खिलाफ केंद्र सरकार कोई भी काम करती नहीं दिख रही है.'' उन्होंने कहा, ''30 जनवरी को भारत में कोरोना का पहला मरीज मिला था. 26 फरवरी को भारत सरकार चीन को दवाई भेज रही थी, लेकिन यहां क्या करना है ये नहीं सोच रही थी.''

फरवरी में लॉकडाउन लागू होता तो आज बेहतर होते हालात- अधीर रंजन

अधीर रंजन ने आगे कहा, ''जब गायिका कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं और बीजेपी नेता उनके संपर्क में थे, तब सरकार को लॉकडाउन का ख्याल आया. अगर फरवरी में लॉकडाउन लगाया गया होता तो हालात और भी बेहतर होते.'' उन्होंने कहा, ''जब हम लोकसभा में कोरोना वायरस को लेकर बात कर रहे थे तो बीजेपी के नेता गोबर और गौमूत्र की बात कर रहे थे.''

अफरा-तफरी में लागू किया गया लॉकडाउन- अधीर रंजन

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ''लॉकडाउन सही तरीके से नहीं बल्कि अफरा-तफरी में लागू किया गया.मोदी ने बिना किसी से सलाह लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी. उससे पहले न तो राज्यों से सुझाव लिए गए, न ही सर्वदलीय बैठक हुई. मोदी जी ने बस कह दिया कि 18 दिन में महाभारत का युद्ध जीत लिया था तो 21 दिन में कोरोना वायरस से युद्ध जीत लेंगे.''

केंद्र सरकार अच्छा काम नहीं कर पा रही है तो कांग्रेस शासित राज्यों की क्या अलग रणनीति है? इस सवाल के जवाब में अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राज्यों के मुख्यमंत्री अपने हिसाब से काम करते हैं. वो केंद्रीय स्तर पर योजना नहीं बनाते हैं. पूरे देश में योजना बनाने का काम केंद्र सरकार का है.

यह भी पढ़ें-

ABP e Shikhar Sammelan: कोरोना को लेकर बोले रविशंकर प्रसाद- 'अभी दवा नहीं, दुआ और लॉकडाउन ही आएगा काम'

ABP e Shikhar Sammelan: लॉकडाउन-5 होगा या नहीं, प्रकाश जावड़ेकर बोले- जहां संक्रमण ज्यादा वहां कुछ तो करना होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget