एक्सप्लोरर

ABP e Shikhar Sammelan: भारत में बढ़ेगा लॉकडाउन या नहीं? जानिए क्या बोले प्रकाश जावड़ेकर

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं इसको लेकर सरकार आधिकारिक घोषणा करेगी.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम e-शिखर सम्मेलन में आए. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को साथ में मिलकर लॉकडाउन को अब तक सफल बनाया है. देश ने समझा कि हाथ मिलाओ नहीं हाथ जोड़ो. लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया.

लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं इसको लेकर उन्होंने कहा कि इसपर सरकार आधिकारिक घोषणा करेगी. जैसा कि सरकार ने देखा है कि 350 से अधिक जिले हैं जो ग्रीन जोन में हैं. 200 से 225 जिले हैं जो ऑरेंज जोन में हैं. रेड जोन में 120 के करीब जिले हैं. रेड जोन वाले शहर में भी जहां कोरोना के मामले हैं वहां सख्ती जरूरी है. बाकी जगह क्या-क्या कारोबार शुरू हो सकता है इसकी सूचना आज नहीं तो कल दी जाएगी.

प्रकाश जावड़ेकर ने बसों को चलाए जाने को लेकर कहा कि बस चलाने की बात गृह मंत्रालय की तरफ कही गई है, ये मुझे जानकारी नहीं है. मजदूरों, पर्यटकों और जगह-जगह फंसे लोगों को परेशानी नहीं हो. इसके लिए व्यवस्था लगातार की जा रही है. आज ट्रेन भी चली है. ये मुझे लगता है कि यह एक अच्छी शुरुआत है.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ट्रेन चलाने या अन्य चीजों को छूट दिए जाने के साथ कई शर्तें रखी गई है. जैसे पहले सैनेटाइज करना होगा. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा. राज्य भी अपने स्तर पर व्यवस्था कर रहे हैं.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि लोगों को मास्क लगाए रहना चाहिए. खास कर जब आसपास बैठे हैं. लोगों को आसपास बैठने से बचना चाहिए. इस महामारी की कल्पना किसी ने नहीं की थी. जनवरी में पहला मामला आया. कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने बहुत पहले कहा था कि इसका संकट देश में भी आने वाला है. हमें सतर्क रहना होगा. आज देख सकते हैं कि पूरी दुनिया की हालत क्या है. हमने समय रहते तैयारी की. पुणे में एक लैब था हमारे यहां, आज 400 से अधिक लैब हैं. मास्क बनाने के लिए एक भी फैक्ट्री नहीं थे, आज सैकड़ों हैं. पीपीई बनाए जा रहे हैं. मात्र 8000 वेंटिलेटर थे, अब बनाए जा रहे हैं और ऑर्डर दिए गए हैं.

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि वैक्सीन की खोज जरूरी है और इस ओर दुनियाभर में काम हो रहा है.उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखना जरूरी है, हाथ धोते रखना, मास्क लगाए रखना जरूरी है.

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि लॉकडाउन में जनता बधाई के पात्र है. कांग्रेस एक-एक मुद्दे पर बोल रही है. लेकिन हमारी सरकार ने महिलाओं के खातों में पैसे दिए, गैस फ्री दिए जा रहे हैं. किसानों को पैसा दिया गया. दिव्यांगों को पैसा दिया गया. सभी जरूरी कदम उठाए गए. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि नई संभावना और अवसर भी आएंगे. निवेश बढ़ सकता है. कई अवसर आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
CBI ने ED के दो अधिकारियों को दबोचा, क्या है दिलचस्प केस?
CBI ने ED के दो अधिकारियों को दबोचा, क्या है दिलचस्प केस?
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पाक से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पाक से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget