एक्सप्लोरर

ABP e Shikhar Sammelan: नवाब मलिक ने केंद्र पर लगाए लापरवाही के आरोप, सुधांशु त्रिवेदी बोले- सब निराधार

नवाब मलिक ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. वहीं सुधांशु त्रिवेदी ने सभी आरोपों को निराधार करार दिया है.

नई दिल्ली: e-शिखर सम्मेलन में बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने भी शिरकत की. दोनों के बीच कई मुद्दों पर बहस हुई. इश दौरान नवाब मलिक ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कोरोना से निपटने में लापरवाही के आरोप लगाए. हालांकि सुधांशु त्रिवेदी ने इसे सरासर निराधार करार दिया.

बहस की शुरुआत में इस्लामोफोबिया को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा,'' हमारी सरकार पर इस तरह के आरोप पहली बार नहीं लगे. जब कोरोना काल से पहले CAA के खिलाफ आंदोलन चल रहा था तब भी ये आरोप लगा था. 6 साल पहले जब हम सत्ता में आए तब भी यही माहौल था, इससे पहले 2002 और 1998 में भी ऐसा ही था. दुर्भाग्य की बात है कि इस कोरोना काल में भी जब वायरस किसी मजहब को देखकर नहीं हो रहा तब भी इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश है.''

इस पर नवाब मलि ने कहा है,'' जब समय संकट का है तो सभी मतभेद से अलग होकर काम करना चाहिए. इस वक्त इस मुद्दे को सांप्रदायिक रंग नहीं देना चाहिए.''

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि नवाब मलिक की बात बिल्कुल सही है. कोरोना काल को सांप्रदायिक बिल्कुल नहीं करना चाहिए. आज भी देश में 30 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे जी रहे हैं. गांव में 60 फीसदी जनसंख्या आज रहती है और वहां समान्य स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं भी नहीं है. ये लड़ाई राज्य सरकार औऱ केंद्र को मिलकर लड़नी चाहिए लेकिन विपक्ष राजनीति कर रहा है.

 इसी बीच नवाब मलिक ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,'' कोरोना का संकट बड़ा है और इसको लेकर हमने सही समय पर कदम नहीं उठाए हैं. जब WHO ने गाइडलाइन्स जारी कर दी तो हमने सही समय पर अमल नहीं किया. महाराष्ट्र में जब हमारे सामने पहला  कोरोना का मामला आया तो हम केंद्र सरकार से मांग कर रहे थे कि जो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स आ रही है उनमें जो यात्री हैं उनको क्वॉरंटीन करने की अनुमति दें. हमसे कहा गया कि ऐसा कोई मामला नहीं है तो चिंता न किया जाए. इससे पहले की केंद्र कोई कदम उठाती हमने पहले ही 20 फरवरी से कर्फ्यू लगाने की शुरुआत कर दी थी. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले हैं लेकिन सबसे ज्यादा अतंरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी हमारे यहां उतरी थी. चूक केंद्र और राज्य दोनों से हुई है. पहले कदम उठाए गए होते तो आज जो मामले हैं वो भी नहीं होते.''

इस आरोप का जवाब देते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 23 जनवरी को WHO ने ट्वीट किया कि ये मनुष्य से मनुष्य में फैलने वाली बीमारी नहीं है.फिर वह 30 जनवरी को कहती है कि ये एक खतरनाक बीमारी हो सकती है और 11 या 12 फरवरी को WHO इसे महामारी घोषित कर देता है. हमारी सरकार ने एक हफ्ते पहले ही सारी तैयारी शुरू कर दी थी जिसकी सबने प्रशंसा की. हमने लॉकडाउन लगाई और संवेदनशीलता रखी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव कराए जाने की मांग की जा रही है. मध्य प्रदेश में अलग मापदंड और महाराष्ट्र में अलग मापदंड कैसे संभव है. सुधांशु त्रिवेदी के आरोंपों पर एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट खड़ा हो?

इस पर नवाब मलिक ने कहा कि 17 फरवरी को WHO ने कहा कि कोई भी दुनिया में पब्लिक गैंदरिंग न हो लेकिन हमने 24 फरवरी को नमस्ते ट्रंप करवाया. हमसे गलती हुई और इसे स्विकारना चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget