एक्सप्लोरर

ABP C-Voter Survey: SIT रिपोर्ट के बाद क्या अजय मिश्रा टेनी को देना चाहिए इस्तीफा? जनता ने दिया चौंकाने वाला जवाब

ABP C-Voter Survey for UP Election 2022: बर्खास्तगी और इस्तीफे की मांगों के बीच एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ सर्वे किया और सवाल किया कि क्या SIT रिपोर्ट के बाद अजय मिश्रा टेनी को इस्तीफा देना चाहिए?

ABP News C Voter Survey for UP Election 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में हुई हिंसा में किसानों समेत 8 लोगों के मौत की जांच कर रही एसआईटी (SIT) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि किसानों की हत्या सोची-समझी साजिश थी. इस रिपोर्ट के आने के बाद एसआईटी की अपील पर ज़िले की अदालत ने आशीष मिश्रा मोनू (Ashish Mishra Monu) समेत 14 लोगों पर हत्या का मुकदमा चलाने का आदेश दे दिया. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और आशीष मिश्रा के पिता अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) की बर्खास्तगी की मांग ने ज़ोर पकड़ ली है. विपक्ष लगातार केंद्र से अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है.

इन मांगों के बीच एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ सर्वे किया है. इस सर्वे में लोगों से सवाल किया गया है कि क्या एसआईटी रिपोर्ट के बाद अजय मिश्रा टेनी को इस्तीफा देना चाहिए? इस सवाल पर 62 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया है. यानी ज्यादातर लोगों का मानना है कि SIT रिपोर्ट में जो बात सामने आई है उसके बाद अजय मिश्रा को इस्तीफा दे देना चाहिए. जबकि ऐसे 38 फीसदी लोग थे, जिन्होंने कहा कि नहीं उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए.

SIT रिपोर्ट के बाद अजय मिश्रा टेनी को इस्तीफा देना चाहिए ?

हां -62%
नहीं- 38%

SIT की रिपोर्ट में क्या था?

लखीमपुर कांड को लेकर SIT ने अपनी जांच में खुलासा किया है कि किसानों की हत्या सोची-समझी साजिश थी. मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों पर जांच के बाद धाराएं बदल दी गई हैं. अब आशीष मिश्रा पर गैर इरादतन हत्या नहीं बल्कि हत्या का मुकदमा चलेगा. बता दें कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का बेटा आशीष इस मामले में मुख्य अभियुक्त है. वे सभी तिकोनिया में पिछली तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों और एक स्थानीय पत्रकार की मौत से संबंधित मुकदमे में आरोपी हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget