एक्सप्लोरर

Delhi Kanjhawala Accident: 'अंजलि की दोस्त निधि का भी हो नार्को टेस्ट', कंझावला मामले में बोली AAP, एलजी पर भी साधा निशाना

Kanjhawala Case: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली कंझावला कांड की सही से जांच करवाने की मांग की है. मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में करवाने की मांग की है.

Delhi Kanjhawala Accident Case: कंझावला मामले में गुरुवार (5 जनवरी) एक बार फिर आप (AAP) ने दिल्ली के उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली पुलिस पर, इस पूरे मामले में सही जांच ना करवाने का आरोप लगाया है. AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने इस मामले में चल रही जांच पर सवाल उठाया है. सौरभ ने ये मांग की है कि कंझावला मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में करवाई जाए. 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 31 दिसंबर की रात को जो हादसा हुआ, उसके बाद जिस तरह से ये बात लोगों के सामने है, कि एक 20 साल की लड़की को कई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा और उसकी हत्या कर दी. इस घटना से ये सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्या हमारी महिलाएं दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षित हैं. सौरभ ने आरोप लगाते हुए कहा कि LG और बीजेपी के अधीन आने वाली पुलिस ने पूरे केस में खूब लीपापोती की है. पूरे केस को दबाने की कोशिश की गयी है. फिर LG को याद आया और एक ट्वीट कर अपना फर्ज पूरा कर लिया.

"कंझावला कांड में एक गवाह को तैयार किया गया"
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसमें पुलिस का जो चेहरा सामने आया है वो भी शर्मनाक है. एक गवाह निधि को तैयार किया गया. इस गवाह ने पीड़िता के बारे में झूठ फैलाना शुरू कर दिया. पुलिस भी उसके साथ खड़ी है. मजिस्ट्रेट के सामने उसकी गवाही भी करवा दी. उसने कहा कि जो लड़की मारी गयी वो शराब के नशे में धुत थी. वो गाड़ी के नीचे नहीं आती तो ट्रक के साथ स्कूटर भिड़ाने जा रही थी. सौरभ ने कहा कि अब मरने वाली अपने बचाव में क्या कहेगी. 

"गवाह की बातें निकली झूठी"
उन्होंने कहा कि भगवान का इंसाफ देखिये कि लड़की के पोस्टमार्टम में साफ हो गया है कि लड़की ने शराब नहीं पी थी. सौरभ भारद्वाज ने सवाल पूछते हुये कहा कि अब कहां गयी पुलिस और कहां गये एलजी. जिसे गवाह बनाया गया उनकी बातें झूठी निकली. मृतका की मां भी कह रही हैं कि हम निधि को नहीं जानते. इस दौरान पुलिस की जांच पर एक और सवाल खड़ा करते हुये उन्होंने कहा कि निधि ने कहा कि गाड़ी से टक्कर लगने के बाद उसे भी चोटें आयी थीं, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक उसकी कोई MLC नहीं करायी गई. कोर्ट में जब सवाल पूछा जायेगा तो इसका जवाब नहीं होगा पुलिस के पास.

"LG को इस्तीफा दे देना चाहिए"
दिल्ली में महिलाओं के साथ बढ़ रही इन आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुये सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसे और भी मामले सामने आ रहे हैं. दिल्ली में महिलाओं के साथ लगातार अपराध बढ़ रहे हैं. LG की कोई मंशा नहीं है कि दिल्ली की बेटी को न्याय मिले, महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाये और दिल्ली की कानून व्यवस्था को ठीक करें. सौरभ ने कहा कि LG सिर्फ़ सरकार के काम में टांग अड़ाने का काम करते हैं. आज जो महिलाओं के साथ अपराध बढ़े हैं, हमें नहीं लगता इससे पहले इतने अपराध कभी बढ़े हों. सौरभ ने कहा कि LG सक्सेना की पुलिस तो अपराधियों को बचाने में लगी हुयी है. LG को इस्तीफा दे देना चाहिये ताकि कोई काबिल व्यक्ति उनकी जगह आ सके और दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुधार सके.

DCP का नार्को टेस्ट हो- आप विधायक
इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कंझावला मामले को लेकर एक मांग करते हुए कहा कि हमें लगता है कि DCP हरेन्दर कुमार का नार्को टेस्ट होना चाहिये ताकि पता चल सके कि वो अपराधियों को क्यों बचा रहे हैं. सौरभ ने कहा कि मृतका की दोस्त निधि और बाकी सभी आरोपियों का भी नार्को टेस्ट होना चाहिये ताकि सच्चाई सभी के सामने आ सके. सौरभ भारद्वाज ने एक और मांग उठाते हुये कहा कि इस पूरे मामले की जांच किसी हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में होनी चाहिये.

ये भी पढ़ें:

सम्मेद शिखरजी मामले पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैन समाज के विरोध के बाद टूरिज्म गतिविधियों पर लगी तत्काल रोक

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget