एक्सप्लोरर

कपिल मिश्रा की भूख हड़ताल शुरू, कहा- 'AAP विदेश दौरों की जानकारी दे'

नई दिल्ली: केजरीवाल के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ रहे कपिल मिश्रा अब दिल्ली के सीएम के स्टाइल में ही जवाब देने के लिए मैदान में उतर आए हैं. कपिल मिश्रा आज केजरीवाल के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. मिश्रा सुबह 9 बजे मीडिया के सामने आए और आम आदमी पार्टी के नेताओं से उनकी विदेश यात्राओं की जानकारी देने की मांग की. उन्होंने कहा कि मैं मर भी जाऊं तो केजरीवाल को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. मुझे भी कोई चिंता नहीं है.

चुनाव लड़ने के लिए पैसा नहीं तो विदेश दौरों के लिए कहां से आया- कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा ने कहा, 'आम आदमी पार्टी हमेशा से कहती आई है कि उसके पास चुनाव लड़ने के लिए भी पैसा नहीं है. अगर ऐसा है तो आप के मंत्री विदेश दौरों पर किसके पैसों से गए. वह विदेश क्यों गए. कहां-कहां गए. कितने दिन रहे और किसके पैसों से रहे. उनके पास पैसा आया कहां से.'' उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल के मंत्री विदेश दौरों की जानकारी दे देंगे तो मैं अनशन खत्म कर दूंगा.'' मिश्रा ने यह भी कहा कि ये जानकारी सार्वजनिक होने के बाद आपको जनता एक सेकेण्ड भी कुर्सी पर बैठने नहीं देगी.

जिसको आना है मुझे मारकर चला जाए- कपिल मिश्रा

फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कपिल मिश्रा का कहना है, ''वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं है. उन्होंने कहा कि कई दिनों से मुझे ऐसे धमकी भरे फोन और मैसेज मिल रहे हैं. लेकिन मैं किसी से नहीं डरूंगा. मैं खुले में बैठा हूं. जिसको आना है मुझे मारकर चला जाए.'' बता दें कि कपिल मिश्रा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. एक इंटरनेशनल नंबर से कल रात उन्हें एक फोन आया था. हालांकि कपिल ने फोन नहीं उठाया था. जिसके बाद उन्हें सोशल मैसेंजर एप व्हॉटसएप पर गोली मारने की धमकी भेजी गई थी.

 

कपिल मिश्रा ने फोड़ा एक और बम, AAP के इन पांच नेताओं की विदेश यात्रा पर उठाए सवाल

कपिल मिश्रा ने कल कहा था, ‘’आप नेता आशीष खेतान, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, सत्यैंद्र जैन और राघव चड्ढा विदेश यात्राओं पर गए थे.’’ कपिल मिश्रा ने मांग की है कि ये पांचों नेता अपनी विदेश यात्राओं की जानकारी कल तक सार्वजनिक करें. नहीं तो वह कल से भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे.

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल से आशीर्वाद मांग कर की सीबीआई में शिकायत

कपिल मिश्रा के अनशन के मुद्दे भी वही हैं जिनको लेकर कल वो सीबीआई पहुंचे थे. कपिल मिश्रा केजरीवाल के खिलाफ हर उस पैंतरे का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसमें केजरीवाल को महारत हासिल है. पहले मीडिया के सामने खुलासे, फिर सबंधित विभागों में FIR दर्ज करवाने की कोशिश, फिर अनशन का दबाव डालना और फिर विरोधियों को खुली चुनौती देना.

EVM हैकिंग के डेमो पर कपिल मिश्रा ने कहा- ये सब ध्यान भटकाने के लिए हो रहा है

कपिल मिश्रा ने कल केजरीवाल को बड़ी चुनौती देते हुए उन्हें फिर से अपने खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कहा था. मिश्रा ने कहा, ‘’मैं अपनी करावल नगर की सीट से और केजरीवाल नई दिल्ली की सीट से इस्तीफा दे दें और मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें. सब साफ हो जाएगा.’’

ये लड़ाई कहां तक जाएगी कहना मुश्किल है लेकिन कपिल का अन्ना बाण केजरीवाल की मुश्किलों को और बढ़ाने जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
DGP और ED के लेटर को लेकर पंजाब में सियासी संग्राम, चीमा ने SAD को बताया BJP प्रवक्ता
DGP और ED के लेटर को लेकर पंजाब में सियासी संग्राम, चीमा ने SAD को बताया BJP प्रवक्ता

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget