एक्सप्लोरर

Elections 2024: 'किसी भी हद तक जा सकते हैं PM मोदी, केजरीवाल पर हमले की PMO से रची जा रही साजिश', संजय सिंह का गंभीर आरोप

Lok Sabha Elections 2024: संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी सांसदों, MLA की तरफ से हम चुनाव आयोग को पत्र भी लिख रहे हैं और उनसे मिलने का समय भी मागेंगे.

Lok Sabha Elections 2024 Latest News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नरेंद्र मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. सोमवार (20 मई 2024) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पीएमओ की तरफ से अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमले की साजिश रची जा रही है.

संजय सिंह ने कहा कि कई बार बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश की है. अब उन्हें खुलेआम धमकी दी जा रही है. पटेल नगर मेट्रो स्टेशन और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हमले की धमकी दी जा रही है. इसका पूरा संचालन भाजपा और PMO की ओर से किया जा रहा है. मोदी जी नफरत की भावना में इस कदर आगे बढ़ चुके हैं कि वो किसी भी हद तक जा सकते हैं.

'केजरीवाल को कुछ भी हुआ तो BJP और PMO जिम्मेदार'

संजय सिंह ने कहा कि मैं शासन, प्रशासन और चुनाव आयोग को बताना चाहता हूं कि अगर केजरीवाल को कुछ भी होता है सीधे तौर पर BJP और PMO इसके लिए जिम्मेदार होंगे. उन्होंने बताया, “पटेल नगर मेट्रो की फोटो है. अंकित गोयल नाम के व्यक्ति की ओर से लिखी गई धमकी है. इसकी भाषा आप पढ़ेंगे तो ठीक वही भाषा है जो बीजेपी बोलती है. पटेल नगर मेट्रो स्टेशन और मेट्रो के अंदर अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमला करने की धमकी लिखी जा रही है. राजीव चौक मेट्रो पर  भी इसी तरह की धमकी लिखी जा रही है.” उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों की तरफ से हम चुनाव आयोग को पत्र भी लिख रहे हैं और उनसे मिलने का समय भी मागेंगे. 

'धमकी देने वाले की भाषा BJP जैसी'

संजय सिंह ने कहा कि ये वही भाषा है जो बीजेपी की भाषा है. चुनाव आयोग इस पूरे मामले का संज्ञान ले और इस मामले में तत्काल कार्यवाई करे.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: राजनाथ सिंह-अमित शाह की जनता अपील, कहा- विकसित भारत के लिए करें मतदान

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget