एक्सप्लोरर

धर्मांतरण मामला: अमानातुल्ला बोले- हिंदू-मुसलमान को बांटने में जुट गई BJP, दोनों मौलानाओं को रिहा करें

UP Religious Conversion News: अमानातुल्ला खान ने कहा- मौलाना उमर गौतम और मुफ्ती जहांगीर साहब की गिरफ्तारी असंवैधानिक है. बीजेपी उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों को देखते हुए हिंदू-मुसलमान को बांटने में जुट गई है और संवैधानिक मूल्यों की धज्जियां उड़ा रही है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी नाम के दो मौलानाओं की गिरफ्तारी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. आम आदमी पार्टी के विधायक अमानातुल्ला खान ने एक के बाद एक ट्वीट करके बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. अमानातुल्ला खान ने कहा है कि बीजेपी हिंदुस्तान का माहौल बिगाड़ना चाहती है. उन्होंने कहा कि गैर-संवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किए गए इन लोगों को जल्द रिहा किया जाए.

बीजेपी कानून और संविधान का गलत इस्तेमाल करना बंद करे- अमानातुल्ला 

अमानातुल्ला खान ने कहा, ‘’उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ग़ैर-संवैधानिक तरीक़े से साम-दाम, दंड-भेद की नीति अपना कर अपनी डूबती नैया पार लगाना चाहती है. बीजेपी सरकार कानून और संविधान का गलत इस्तेमाल करना बंद करे और गैर-संवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द रिहा करे.’’

अमानातुल्ला खान ने आगे कहा, ‘’बीजेपी देश के अल्पसंख्यकों और दलितों पर जुल्म करने से नहीं चूक रही. यूपी एटीएस की तरफ से उमर गौतम और मुफ्ती जहांगीर साहब को गिरफ्तार कर बीजेपी सरकार ने हमारे संवैधानिक अधिकारों पर हमला किया है. आर्टिकल 25 & 21 हमें अपने धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ किसी भी धर्म का पालन करने का अधिकार देता है.’’

हिंदू-मुसलमान को बांटने में जुट गई है बीजेपी- अमानातुल्ला खान

अमानातुल्ला खान ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘’मौलाना उमर गौतम और मुफ्ती जहांगीर साहब की गिरफ्तारी असंवैधानिक है. बीजेपी उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों को देखते हुए हिंदू-मुसलमान को बांटने में जुट गई है और संवैधानिक मूल्यों की धज्जियां उड़ा रही है. बीजेपी के इस रवैये को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’’

यह भी पढ़ें-

Punjab Congress Crisis: कांग्रेस कमेटी के सामने आज पेश होंगे कैप्टन अमरिंदर, राज्य में कलह दूर करने पर मंथन

Petrol Diesel Price: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget