एक्सप्लोरर

'BJP की राजनीति से बढ़ रहा है दिल्ली का पॉल्यूशन'- AAP का बयान, वर्क फ्रॉम होम की दी सलाह

गोपाल राय ने कहा कि पॉल्यूशन को कम करने के लिए पूरे देश में अगर कोई सरकार काम कर रही है तो वो दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार है. पॉल्यूशन को लेकर बीजेपी को भी काम करना चाहिए.

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में प्रदूषण पर राजनीति भी बढ़ती जा रही है. आम आदमी पार्टी के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पॉल्यूशन के लिहाज से दिल्ली की स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है. हवा चलने की वजह से स्थिति थोड़ी ठीक नजर आ रही है. दिल्ली का AQI 313 है आज जो कल से कम है.

गोपाल राय ने कहा कि कल उन्होंने कई जगह टेस्ट किया. CAQM ने जो कंस्ट्रक्शन साइट पर बैन लगाया है इसको लेकर लगातार टेस्ट किया जा रहा है. कल वो दो साइट पर गये जिसमें से एक साइट पर तो काम पूरी तरह बंद था जबकि दूसरी साइट पर काम चल रहा था, एक भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा था, तो पता चला कि वहाँ पर बीजेपी का दफ्तर बन रहा है.

'बीजेपी नियमों पालन नहीं करती'

बीजेपी ने प्रेस कांफ्रेंस करके पॉल्यूशन के लिये अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया था. इसपर गोपाल राय ने कहा, "जो अथॉरिटी खुद केन्द्र ने तैयार की है उसके नियमों का वे खुद पालन नहीं कर रहे हैं. ये वही पार्टी है जिसने दिल्ली में रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान को रोक के रखा है.  ये लोग आरोप लगा रहे है. जो खुद पॉल्यूशन को कम करने के लिये कोई काम नहीं होने देना चाहते."

गोपाल राय ने ये भी कहा, "पॉल्यूशन को कम करने के लिए पूरे देश में अगर कोई सरकार काम कर रही है तो वो दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार है. दिल्ली अकेला ऐसा राज्य है जो अपना अपना विंटर एक्शन प्लान तैयार कर लगातार पॉल्यूशन को कम करने का काम कर रहा है. सिर्फ दिल्ली में ही पराली के लिये डी कंपोजर घोल का छिड़काव किया जा रहा है ताकि किसान पराली ना जलाएं". 

'पॉल्यूशन में बाहरी राज्यों की भागीदारी'

गोपाल राय ने कहा, "इन तमाम कोशिशों के बाद भी पॉल्यूशन का लेवल आखिर क्यों बढ़ रहा है? इसकी वजह क्या है? पिछले साल इस पर एक स्टडी की गयी थी. ये CSE की स्टडी थी. इसमें बताया गया कि दिल्ली में 31 फीसदी पॉल्यूशन दिल्ली के लोकल सोर्स की वजह से है. जबकि बाकी पॉल्यूशन बढ़ने का कारण दिल्ली के बाहर का सोर्स था. 54.5% NCR की वजह से पॉल्यूशन बढ़ता है. जिस पर बीजेपी की सरकार को भी काम करना चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं है."

गोपाल राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की इस तरह की राजनीति की वजह से पॉल्यूशन कम नहीं होगा, बीजेपी के गाली देने से भी पॉल्यूशन कम नहीं होगा. एक्शन प्लान पर काम करने से ही ये कम होगा. सभी सरकारों के सहयोग से ही पॉल्यूशन की समस्या से निपटा जा सकता है.

बीजेपी राजनीति कर रही है

गोपाल राय ने कहा, "केन्द्र सरकार ने धोखा दिया है. किसानों से नफरत करती है सरकार क्योंकि किसानों ने जो आंदोलन चलाया था उसकी वजह से किसानों को परेशान करने का काम कर रही है केंद्र सरकार. इंसेंटिव दिया होता तो आज किसान पराली नहीं जलाता. दिल्ली और पंजाब सरकार मिलकर इंसेंटिव देने को तैयार थे लेकिन केन्द्र सरकार ने मना कर दिया कोई सहयोग नहीं किया. बीजेपी लगातार ऐसे काम कर रही है जिसकी वजह से पॉल्यूशन कम करने बजाय बढ़ रहा है. सिर्फ राजनीति करने का काम कर रही है".

जनता से की अपील

गोपाल राय ने कहा, प्रदूषण कम करने के लिये दिल्ली सरकार लगातार प्रयास कर रही है. दिल्ली की जनता से मेरा निवेदन है कि अपना पूरा सहयोग दें, आपके आस पास अगर कंस्ट्रक्शन हो रहा है तो ग्रीन दिल्ली एप पर शिकायत कीजिये तुरंत एक्शन लिया जायेगा. पॉल्यूशन को कम करने के लिये लोगों से अपील है कि वो कार पूल करें, ज्यादा जरूरी ना हो तो वर्क फ्रॉम होम भी कर सकते हैं.

CAQM कर रही है मॉनिटरिंग

गोपाल राय ने कहा कि "दिल्ली के अंदर AQI का लेवल क्या होगा ये बीजेपी के कहने से तय नहीं होगा. Commission for Air Quality Management (CAQM) इन सब चीजों की मॉनिटरिंग कर रहा है. इसमें 3 Days एडवांस मॉनिटरिंग की जा रही है.  इस मॉनिटरिंग के हिसाब से ही चीजें तय की जाती है. अगर 450 से ज्यादा AQI जाता है तो GRAP 4 के अनुसार स्कूल बंद हो जायेंगे और वो भी 3 दिन पहले ही अनुमान के मुताबिक होगा.

गोपाल राय ने कहा, इसमें सब पहले से ही तय है. CAQM में सारी मॉनिटरिंग हो रही है. हमें जैसे ही नोटिस मिलता है ये सुझाव हम सुप्रीम कोर्ट के गठितपॉल्यूशन के मामले में फैसले लेने वाली कमेटी वायु गुणवत्ता आयोग (CAQM) को भेजेंगे.

मजदूरों को 5 हजार रुपये महीना

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा "ये सराहनीय कदम है. ये हर साल जब कंस्ट्रक्शन का कामपॉल्यूशन बढ़ने की वजह से बंद किया जाता है तब सरकार मजदूरों की आर्थिक मदद के लिये उनके खाते में पैसे भेजती है". 

ये भी पढ़ें:Delhi Pollution: दिल्ली में बीजेपी के निर्माणाधीन दफ्तर पर AAP मंत्री गोपाल राय की कार्रवाई, लगाया 5 लाख का जुर्माना

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget