एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव: जानिए आम आदमी पार्टी ने कितने मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होगी. नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. इस बार के चुनाव में 1.46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. वोटिंग के लिए 13,750 पोलिंग बूथ की व्यवस्था की जाएगी.

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पांच मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है. इसमें शोएब इकबाल, इमरान हुसैन, अमानातुल्लाह खान, अब्दुल रहमान और हाजी युनूस शामिल हैं.

शोएब इकबाल को मटिया महल सीट से आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया है. इसके अलावा इमरान हुसैन को बल्लीमारान सीट से टिकट दिया गया है. ओखला से मौजूदा विधायक अमानातुल्लाह खान को एक बार फिर मैदान में उतारा गया है. सीलमपुर में अब्दुल रहमान और हाजी युनूस को मुस्तफाबाद सीट से टिकट दिया गया है.

इस बार आठ महिला उम्मीदवारों को टिकट

इस बार 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है. 15 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया गया है. नौ सीटों पर नए उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. पिछली बार छह महिलाओं को टिकट दिया गया था. इस बार आठ महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है.

बड़े चेहरों को मिला टिकट

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय बाबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए नज़र आएंगे. दिल्ली सरकार के एक और मंत्री सत्येंद्र जैन शकूरपुर बस्ती से एक बार फिर चुनावी मैदान में होंगे. डिप्टी स्पीकर वंदना कुमारी शालिमार बाग सीट से पार्टी की उम्मीदवार हैं. विवादों में रहने वाले पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती मालवीय नगर से तीसरी बार विधानसभा चुनाव लडेंगे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से मैदान में होंगे.

पाला बदलने वाले नेताओं की किस्मत चमकी

इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने पाला बदलने वाले नेताओं को भी टिकट दिया है. कांग्रेस नेता महाबल मिश्र के बेटे विनय मिश्र को द्वारका से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि शोएब इकबाल को मटिया महल से टिकट दिया गया है. बदरपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने अपने विधायक का टिकट काटते हुए राम सिंह नेता जी को उम्मीदवार बनाया है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का किया एलान, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

दिल्ली चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी

दिल्ली की कुल 70 सीटों में से 58 सीटें सामान्य श्रेणी की है. वहीं 12 सीटें आरक्षित हैं. 11 जनवरी को चुनाव आयोग ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा किया. इसके बाद चुनाव आयोग ने बताया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 1.46 करोड़ वोटर्स हिस्सा लेंगे जिनमें से 80,55,686 पुरुष हैं, जबकि 66,35,635 महिलाएं हैं. दिल्ली में चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग ने 13,750 पोलिंग बूथ बनाने का फैसला किया है. इतना ही नहीं मतदान के दिन 8 हजार सरकारी टीचर्स की ड्यूटी इन पोलिंग बूथों पर लगाई जाएगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget