एक्सप्लोरर

Gujarat: AAP ने गुजरात में आदिवासी नेता को क्‍यों चुना विधायक दल का नेता, पांच पॉइंट्स में समझें रणनीति

Gujarat News: गुजरात में पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में AAP नेता चैतर वसावा ने आदिवासी सीट डेडियापाड़ा पर करीब 40 हजार वोटों से जीत हासिल की थी.

Gujarat AAP: मिशन गुजरात में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को भले ही कोई बड़ी कामयाबी नहीं हासिल हुई हो, लेकिन AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का हौसला बुलंद है. उन्होंने गुजरात में अभी से भविष्य की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए उन्होंने बड़ा दांव चला है. AAP ने शनिवार (29 जनवरी) को आदिवासी विधायक चैतर वसावा को गुजरात विधायक दल का नेता नियुक्त किया और हेमंत खावा को उप नेता की जिम्मेदारी दी गई.

5 पॉइंट्स में समझें रणनीति

  1. 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में आप के पास सिर्फ 5 विधायक हैं जबकि बीजेपी के पास 156 और कांग्रेस के पास 17 विधायक हैं. गुजरात में पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में आदिवासी सीट डेडियापाड़ा से AAP नेता चैतर वसावा ने करीब 40 हजार वोटों से जीत हासिल की थी. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी हितेश वासवा को हराया था. चैतर के इस प्रदर्शन से केजरीवाल काफी खुश हैं. 
  2. आप पार्टी ने हाल ही में प्रदेश में लीडरशिप में जिस तरह से बड़े बदलाव किए हैं. उससे साफ है कि केजरीवाल ने अब टीम को नया टारगेट सौंप दिया. पार्टी ने गुजरात में युवा बिग्रेड को विकसित करने की नींव रख दी है. वसावा ने कहा, "24 फरवरी से शुरू होने वाले गुजरात विधानसभा के अपने पहले बजट सत्र में वह आदिवासियों से जुड़े खासतौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे मुद्दों को उठाएंगे."
  3. AAP की तरफ से चैतर वसावा बड़े आदिवासी नेता हैं. पार्टी ने चैतर वसावा की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें दक्षिण गुजरात जोन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. पार्टी अब उन्हें पोस्टर ब्वॉय बनाने की रणनीति पर काम कर रही है. इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन प्रदेशों में आदिवासियों की बड़ी आबादी रहती है. AAP भी इन राज्यों में अपनी किस्मत आजमाने वाली है. ऐसे में चैतर वसावा वहां बड़े काम आने वाले हैं. 
  4. 2024 में पीएम मोदी को केजरीवाल से कड़ी टक्कर मिल सकती है. केजरीवाल ने अभी से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं. पिछले दो लोकसभा चुनावों (2014 और 2019) में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था. अब आदिवासी बाहुल्य सीटों पर आम आदमी पार्टी की नजर है. जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने 6 सीटों के लिए खास रणनीति बनाई है. इसमें 2 अनुसूचित जाति के लिए और 4 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.
  5. AAP ने मध्य प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ संदीप पाठक की ओर से 28 जनवरी को कहा गया है कि पार्टी मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करती है. उन्होंने जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन करने की बात भी कही है. गुजरात की तरह आम आदमी पार्टी अब मध्य प्रदेश में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें-

'स्वामी प्रसाद मौर्या पर लगे राष्ट्रद्रोह,' कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में जाहिर किया गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget