एक्सप्लोरर

AAP ने MCD पर लगाया 200 करोड़ के नॉवेल्टी सिनेमा को महज 34 करोड़ रुपये में बेचने का आरोप, BJP के खिलाफ किया प्रदर्शन

AAP Accuses MCD: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी मुख्यालय का घेराव करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया. AAP ने एमसीडी से नॉवेल्टी सिनेमा बेचने का निर्णय वापस लेने की मांग की है.

AAP Accuses MCD: दिल्ली के चांदनी चौक में मशहूर नॉवेल्टी सिनेमा को एमसीडी द्वारा औने-पौने दाम पर बेचने का आरोप आम आदमी पार्टी ने लगाया है. जिसके खिलाफ आज आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन भी किया. एमसीडी की जमीन पर यह सिनेमाघर नया बाजार के पास बना है. जिसकी अब लीज खत्म हो गई थी. आम आदमी पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया है कि बीजेपी एमसीडी की प्रॉपर्टी बेचकर भागने की तैयारी कर रही है. इसीलिए 200 करोड़ रुपये की कीमत के नॉवेल्टी सिनेमा की जमीन को मात्र 34 करोड़ रुपये में बेच दिया है. AAP का कहना है कि एमसीडी अगर इस 1100 वर्ग मीटर जमीन पर शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाकर दुकानें लीज पर दे देती तब भी कम से कम 300 करोड़ रुपये का फायदा होता.

इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी मुख्यालय का घेराव करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया. AAP ने एमसीडी से नॉवेल्टी सिनेमा बेचने का निर्णय वापस लेने की मांग की है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि बीजेपी जानती है कि आने वाले एमसीडी चुनाव में उसकी बुरी तरह से हार होने वाली है. इसलिए वह एमसीडी की प्रॉपर्टी बेचकर अपनी जेब भरना चाहती है.

AAP ने कहा कि इनका शासन इतना बुरा है कि पिछले 15 सालों में ये अपनी आमदनी का इतना स्रोत भी नहीं बना पाए कि वो यहां के कार्यक्रमों को चला सकें, कूड़े के ढेरों को उठा सकें. इनके स्कूलों और अस्पतालों की हालत बहुत खराब है. पूरी दिल्ली यह सब देख रही है. अब हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि इनके पास जितनी भी जमीन बची पड़ी है, वो चाहते हैं अगली बार एमसीडी का चुनाव से पहले यह सारी की सारी प्रॉपर्टी बेच डालें. जितना भ्रष्टाचार कर सकते हैं, उतना भ्रष्टाचार कर डालें और अपनी जेबें गर्म कर सकें.

जनता के साथ धोखा

प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि बीजेपी ने पिछले 15 सालों में दिल्ली की जनता के साथ धोखा कर उनको बर्बाद करने का काम किया है. चाहे वह लैंटर की अवैध उगाही का मामला हो, कूड़े के प्रबंधन का मामला हो, हर चीज में बीजेपी शासित एमसीडी असफल रही है. अब तो इन्होंने नॉवेल्टी सिनेमा की जमीन, जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है, उसको अपने चहेतों को सिर्फ 34 करोड़ रुपये में बेच दिया. इनके पास अपने कर्मचारी को तनख्वाह देने के पैसे नहीं होते लेकिन घोटाला और चोरी करने के लिए पैसे होते हैं. एमसीडी भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है. अब दिल्ली के लोगों ने एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार से निजात पाने का मन बना लिया है.

यह भी पढ़ें:
Delhi Weather: गर्मी से परेशान दिल्ली वालों को आज भी राहत की उम्मीद कम, जानें कब होगी बारिश
दिल्ली सरकार ने Tokyo Olympics के सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया के नाम पर किया स्कूल का नामकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget