एक्सप्लोरर

AAP नेता संजय सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें मौत की धमकी मिली है. उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की है. पुलिस से की गई शिकायत की कॉपी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए संजय सिंह नेता ने कहा कि वह इस तरह की धमकियों से भयभीत नहीं होंगे.

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के (AAP) के नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें मौत की धमकी मिली है. उन्होंने इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज की है. पुलिस से की गई शिकायत की कॉपी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए संजय सिंह नेता ने कहा कि वह इस तरह की धमकियों से भयभीत नहीं होंगे. उन्होंने दिल्ली पुलिस से इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है.

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस ने एक बयान में कहा, " सोमवार शाम लगभग 7 बजे, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह से नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में फोन पर उन्हें दी जा रही धमकियों के बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है." पुलिस ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपी का पता लगा लिया जाएगा.

संजय सिंह को जिंदा जलाकर मारने की मिली धमकी

इस मामले पर अधिक जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा, "उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर जिंदा जलाकर मारने की धमकी मिली है." साथ ही बताया, "अज्ञात व्यक्ति खुद को हिंदू वाहिनी का सदस्य बता रहा है. व्यक्ति ने संजय सिंह से मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला देने की बात कही."

सभाजीत सिंह ने व्यक्त की कड़ी प्रतिक्रिया

संजय सिंह ने कहा, "मैं ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं हूं. मैं जानता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाता रहूंगा." वहीं, सभाजीत सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा गरीबों के हक के लिए आवाज उठाती है और  हमेशा उठाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियों से उनका कोई नुकसान नहीं होने वाला.

ये भी पढ़ें :-

किसान आंदोलन: विपक्षी नेताओं से मुलाकात पर चढ़ूनी को निलंबित कर सकता है किसान मोर्चा, कक्का जी को बताया था RSS एजेंट

शाहनवाज-सहनी ने दाखिल किया विधान परिषद का नामांकन, मुख्यमंत्री नीतीश भी हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget