एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में बड़ा सड़क हादसा, 40 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 8 श्रद्धालुओं की हुई मौत

Sabarimala: 10 लोग एक कार में सबरीमाला मंदिर से दर्शन करने के बाद लौट रहे थे. ड्राइवर ने गाड़ी पर अपना कंट्रोल खो दिया, जिसके बाद वाहन 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा.

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के थेनी जिले के कुमिली मांउटेन पास शुक्रवार (23 दिसंबर) को एक दर्दनाक हादसा हो गया. सबरीमाला मंदिर से दर्शन कर लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की एक कार हादसे में मौत गई. कार 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी. सभी यात्री थेनी-एंडिपेट्टी के रहने वाले थे. जिला कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने बताया करीब 10 लोग एक कार में सबरीमाला मंदिर से दर्शन करने के बाद लौट रहे थे. उस वक्त ड्राइवर ने वाहन पर अपना कंट्रोल खो दिया और गाड़ी मांउटेन से टकराने के बाद 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी. जिला कलेक्टर के मुताबिक, 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए केरल और तमिलनाडु के पुलिसकर्मियों की मदद ली गई. एक यात्री की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. दो घायलों को इलाज के लिए अस्पाताल में भर्ती कराया गया. घायलों में एक 3 साल का बच्चा भी शामिल है. उन्होंने बताया कि अंदीपट्टी के पास रहने वाले दस लोग सबरीमाला से दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे. शुक्रवार देर रात यह हादसा हुआ.

'घने कोहरा की वजह से हादसा'

पुलिस ने संदेह जताया है कि घना कोहरा होने की वजह हादसा हुआ. बचाए गए दोनों लोगों में शामिल एक 9 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. बच्चे का इलाज एक सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 के दौरान दो पहिया वाहनों के सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए और कुल 69,240 मौतें दर्ज की गईं. वहीं, कार से हुए हादसों में 23,531 लोगों (कुल मौतों का 15.1 प्रतिशत) ने जान गंवाई. ट्रक या लॉरी से हुए हादसों में 14,622 लोगों (कुल मौतों का 9.4 फीसदी) की मौत हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहिया वाहन यानी मोटर साइकिल, स्कूटर आदि से सबसे ज्यादा हादसे तमिलनाडु में हुए, जहां पर 8,259 लोगों ने जान गंवाई.

ये भी पढ़ें- Sikkim Truck Accident: सिक्किम में सेना के शहीद हुए 16 जवानों में 4 यूपी से, आज बागडोगरा एयरपोर्ट से घर भेजा जाएगा शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget