एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में 8वीं के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, घरवालों ने स्कूल पर लगाया फीस के लिए बेइज्जत करने का आरोप

Ghaziabad News: छात्र के पिता का आरोप है कि फीस जमा नहीं करने पर प्रिंस को रोजाना स्कूल में सबसे सामने खड़ा कर उससे बेइज्जत किया जाता था, जिससे तंग आकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया.

Student Commits Suicide: गाजियाबाद (Ghaziabad) के एक स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं क्लास के स्टूडेंट का सुसाइड (Suicide) करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि 15 साल का प्रिंस आठवीं कक्षा में गाजियाबाद के हैप्पी मॉडल स्कूल में पढ़ता था. प्रिंस ने पिछले कुछ महीनों से अपने स्कूल की फीस जमा नहीं की थी, जिसकी वजह से लगातार उसको स्कूल में प्रताड़ित किया जा रहा था. इससे तंग आकर प्रिंस ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि प्रिंस को लगातार स्कूल में सबके सामने जलील किया जा रहा था. सजा के नाम पर उसे कई घंटों तक हाथ खड़ा कर ग्राउंड में छोड़ दिया जा रहा था, जिससे तंग आकर प्रिंस ने सुसाइड कर लिया. प्रिंस की मौत से उसके परिजनों का बुरा हाल है. घरवालों का आरोप है कि प्रिंस की मौत के लिए स्कूल जिम्मेदार है और वे उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं.

प्रिंस के घरवालों ने लगाया आरोप

वहीं, प्रिंस की मां ने एबीपी न्यूज की टीम को बताया कि उनके बच्चे को स्कूल के टीचर्स ने मारा. प्रिंस की मां ने बताया कि उसने स्कूल प्रशासन को कुछ दिनों में फीस जमा करने का आश्वासन दिया था. उन्होंने कहा कि हर साल वे पहले पैसे भर देते थे. इस बार पैसों की कमी थी, इसलिए फीस जमा नहीं हो पाई. उन्होंने स्कूल पर उनके बेटे को जान से मारने का आरोप लगाया. बेटे की मौत से नाराज मां ने स्कूल पर करवाई किए जाने की मांग की है.

वहीं, बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता हीरा लाल का बुरा हाल है. उन्होंने कहा कि प्रिंस ने उनसे फीस जमा नहीं होने के कारण उसे स्कूल में डांट पड़ने की बात कही थी. हालांकि, उन्होंने प्रिंस से कहा था कि वह जल्द ही फीस जमा करा देंगे. इतने में उसने शाम को फंदा लगा लिया. उन्होंने बताया कि फीस जमा नहीं करने पर प्रिंस को रोजाना स्कूल में सबसे सामने खड़ा कर बेइज्जत किया जाता था, जिससे तंग आकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया. उन्होंने कहा कि प्रिंस की मौत के लिए उसका स्कूल जिम्मेदार है और वह उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं. 

स्कूल ने आरोपों से किया इनकार

घटना सामने आने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस का कहना है कि इस संबंध में परिजनों ने स्कूल के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है. सबूतों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के मुताबिक स्कूल का कहना है कि प्रिंस और उसके दोस्त का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिस पर स्कूल प्रशासन ने दोनों ही बच्चों के माता-पिता को स्कूल बुलाया था.दूसरे छात्र ने तो अपने माता-पिता को इस बारे में बताया लेकिन प्रिंस ने ऐसा नहीं किया. इस पर उससे कहा गया कि वह अपने पिता को बुलाए, नहीं तो उसे स्कूल में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा. ऐसे में पुलिस आत्महत्या के इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः- Aadhar Card Update: सरकार ने आधार कार्ड के नियमों में कर दिया बदलाव, ये काम करना हो गया जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी
मस्जिद में अजान नहीं तो..., शाह से मिलकर TMC के 3 बागी मुस्लिम MPs ने की ये मांग
मस्जिद में अजान नहीं तो..., शाह से मिलकर TMC के 3 बागी मुस्लिम MPs ने की ये मांग
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget