एक्सप्लोरर

दिल्ली में डरा रहा कोरोना, 7 लाख से ज्यादा हुए केस, मरने वालों के आंकड़े में भी इजाफा

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 39 मरीजों की मौत हो गई है. 15 दिसंबर 2020 के बाद मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. 15 दिसंबर को 41 मरीजों की मौत हो गई थी.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला है. दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामले बढ़कर साढ़े 8 हजार के पार हो चुके हैं. वहीं कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 7 लाख से ज्यादा हो चुका है.

दिल्ली में एक दिन में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना वायरस के 8521 नए केस सामने आए हैं. 11 नवंबर 2020 के बाद से ये सबसे ज्यादा केस हैं. 11 नवंबर को दिल्ली में 8593 कोरोना केस एक दिन में आए थे. वहीं अब तक दिल्ली में 7,06,526 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है.

इतने लोगों की हुई मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 39 मरीजों की मौत हो गई है. 15 दिसंबर 2020 के बाद मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. 15 दिसंबर को 41 मरीजों की मौत हो गई थी. वहीं अब कोरोना के कारण मरने वाले लोगों की संख्या दिल्ली में 11196 हो चुकी है. दिल्ली में फिलहाल कोरोना डेथ रेट 1.58 फीसदी है.

दिल्ली में फिलहाल कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 26,631 हो चुकी है. 5 दिसंबर 2020 के बाद की ये सबसे बड़ी संख्या है. 5 दिसंबर को दिल्ली में कोरोना के 26,678 सक्रिय मरीज थे. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 5032 मरीज ठीक हुए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में अब तक 6,68,699 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं.

होम आइसोलेशन में कितने मरीज

वहीं दिल्ली में संक्रमण दर 7.79 फीसदी हो चुकी है. फिलहाल दिल्ली में होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 13 हजार के पार हो चुकी है. दिल्ली में 13188 मरीज होम आइसोलेशन में है. इससे पहले 7 दिसंबर 2020 को सबसे ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में थे, तब 14279 मरीज थे.

वहीं दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 3.76 फीसदी हो चुकी है. इससे पहले सात दिसंबर को सक्रिय मरीजों की दर 3.78 फीसदी थी. दिल्ली में रिकवरी दर घटकर 94.64 फीसदी हो गई है. दिल्ली में पिछले 24 घंटें में 1 लाख 9 हजार से ज्यादा टेस्ट हुए हैं. वहीं दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 4768 हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में आज आए कोरोना के करीब 59 हजार नए मामले, स्वास्थ्य मंत्री ने लॉकडाउन को लेकर दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget