एक्सप्लोरर

केरल में CAA के खिलाफ 70 लाख लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला, कोलकाता में भी 11 KM तक जुटे लोग

कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक लगभग 600 किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे 4 बजे से श्रृंखला बननी शुरू हुई.हजारों लोगों ने तिरंगा लहराते हुए कोलकाता शहर के उत्तर से दक्षिण की तरफ 11 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई.

तिरुवनंतपुरम/कोलकाता: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ सबसे बड़े विरोध प्रदर्शन के रूप में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) द्वारा रविवार को कासरगोड से तमिलनाडु की सीमा तक फैली मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 70 लाख लोगों ने भाग लिया. इसमें हिस्सा लेने के लिए लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर आए. दोपहर साढ़े 3 बजे परीक्षण के बाद, कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक लगभग 600 किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे 4 बजे से श्रृंखला बननी शुरू हुई.

पहले संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई और बाद में मौजूद सभी लोगों ने शपथ लेते हुए संविधान की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर करने की बात कही. मानव श्रृंखला के जरिए विरोध की परिकल्पना माकपा की थी. कासरगोड के उत्तरी बिंदु पर एस. रामचंद्रन पिल्लई श्रृंखला में पहले स्थान पर थे, वहीं दक्षिणी छोर पर कलियाकेवला में तमिलनाडु सीमा पर पार्टी सदस्य एम.ए. बेबी मौजूद थे. बेबी ने कहा, "केरल ने हमेशा से ही कई प्रदर्शन किए हैं और देश को दिखाया है कि मजबूत विरोध प्रदर्शन के माध्यम से क्या हो सकता है."

कोलकाता में लोगों ने 11 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई

केरल के अलावा हजारों लोगों ने तिरंगा लहराते हुए कोलकाता शहर के उत्तर से दक्षिण की तरफ 11 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई. इन लोगों ने सीएए को रद्द करने की मांग की व भारतीय संविधान को कायम रखने का संकल्प लिया. किसी भी राजनीतिक संबद्धता या बैनर के बगैर प्रतिभागी दोपहर से पहले शहर के 15 स्पोर्ट्स में एकत्र हुए. यह इनके जमा होने के लिए निर्धारित जगह थी और घड़ी में ठीक 12 बजे एक दूसरे के हाथ पकड़कर इन्होंने मानव श्रृंखला बनाई.

शीर्ष पेशेवरों जैसे डॉक्टर, वकील, शिक्षक व प्रोफेसर से लेकर दूसरे के घरों में खाना बनाने व बर्तन धोने से जीविका कमाने वाले लोगों ने, सभी ने इसमें भाग लिया. इसमें कुछ के हाथों में तिरंगा था, जबकि अन्य के सीने पर राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ था. 15 मिनट की मानव श्रृंखला उत्तरी कोलकाता के श्यामबाजार में प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से दक्षिण में जादवपुर विश्वविद्यालय तक फैली हुई थी. सभी समुदायों के एक धार्मिक मंच युनाइटेड इंटरफेथ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सिटिजंस ऑफ कोलकाता के तरफ से इसका आयोजन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत ऐसा रहेगा देश के मौसम का हाल
Delhi Riots Conspiracy Case: उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
TMC Crisis: ममता बनर्जी का बड़ा कदम! अभिषेक और डेरेक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नाराज चंद्रिमा भट्टाचार्य का इस्तीफा
ममता बनर्जी का बड़ा कदम! अभिषेक और डेरेक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नाराज चंद्रिमा का इस्तीफा

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget