एक्सप्लोरर

राजस्थान में जीका का छठा नया मामला सामने आया, कुल संख्या 123 हुई

जीका के ज्यादातर मामले शास्त्री नगर से सामने आए हैं जहां वायरस को फैलने से रोकने के लिए फॉगिंग और लार्वा को फैलने से रोकने के लिए अन्य गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है.

नई दिल्लीः राजस्थान के जयपुर जिले में रविवार को जीका वायरस के छह और नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही ऐसे मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 123 हो गयी है. एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उपचार के बाद 123 में से करीब 105 मरीज ठीक हो गये हैं.

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जांच, परीक्षण और पहली तिमाही में गर्भवती महिला मरीजों में जीका वायरस का पता लगाने के लिए रविवार को एक पांच सदस्यों वाली समिति भी गठित की है. एक आदेश में बताया गया है कि समिति समय-समय पर जन स्वास्थ्य निदेशक को रिपोर्ट सौंपेगी.

ज्यादातर मामले शास्त्री नगर से सामने आए हैं जहां वायरस को फैलने से रोकने के लिए फॉगिंग और लार्वा को फैलने से रोकने के लिए अन्य गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है.

यह वायरस एडीज इजिप्टी मच्छरों के जरिए फैलता है जिसके कारण बुखार, त्वचा पर चकत्ते, आंख में परेशानी, बदन और जोड़ों में दर्द होता है. यह गर्भवती महिला के लिए नुकसानदेह होता है. भारत में सबसे पहले यह बीमारी जनवरी 2017 में सामने आई थी. और इसके बाद उसी साल जुलाई में तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में दूसरा मामला सामने आया था.

गंभीर निगरानी और मच्छर प्रबंधन के जरिए दोनों बार इस बीमारी पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया था. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस हालात की निगरानी कर रही है.

अमृतसर ट्रेन हादसाः नवजोत सिंह सिद्धू ने लगातार तीसरे दिन जाकर लिया घायलों का हाल J&K: राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर, तीन जवान शहीद J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत तीन आतंकी ढेर, 7 स्थानीय नागरिकों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget