एक्सप्लोरर

Multidimensional Poverty Index: बिहार में सबसे ज्यादा 52% लोग गरीब, झारखंड दूसरे और यूपी देश में तीसरे नंबर पर, नीति आयोग ने जारी की लिस्ट

MPI : नीति आयोग ने शुक्रवार को देश के गरीब राज्यों की लिस्ट जारी की. बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) में बिहार, झारखंड और यूपी सबसे गरीब राज्यों के रूप में सामने आए हैं.

NITI Aayog : नीति आयोग ने शुक्रवार को देश के गरीब राज्यों की लिस्ट जारी की. बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) में बिहार, झारखंड और यूपी सबसे गरीब राज्यों के रूप में सामने आए हैं. बिहार में कुपोषितों की संख्या भी सबसे ज्यादा है. स्कूली शिक्षा समेत दूसरे कई मानकों में भी बिहार की स्थिति फिसड्डी रही है.

सूचकांक के अनुसार, बिहार की 51.91 प्रतिशत जनसंख्या गरीब हैं. देश के सबसे गरीब राज्यों में बिहार पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर झारखंड है. झारखंड में 42.16 प्रतिशत और यूपी में 37.79 प्रतिशत आबादी गरीबी में रह रही है. सूचकांक में मध्य प्रदेश (36.65 प्रतिशत) चौथे स्थान पर है, जबकि मेघालय (32.67 प्रतिशत) 5वें स्थान पर है. केरल (0.71 प्रतिशत),  गोवा (3.76 प्रतिशत), सिक्किम (3.82 प्रतिशत), तमिलनाडु (4.89 प्रतिशत) और पंजाब में (5.59 प्रतिशत) लोग गरीब हैं. पूरे देश में इन राज्यों में सबसे कम गरीब हैं. 

दिल्ली, लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोबार ने किया बेहतर प्रदर्शन
केंद्र शासित प्रदेशों में, दादरा और नगर हवेली में (27.36 प्रतिशत), जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में (12.58 प्रतिशत),  दमन एवं दीव (6.82 प्रतिशत) और चंडीगढ़ (5.97 प्रतिशत) देश के सबसे गरीब केंद्र शासित प्रदेश हैं. पुडुचेरी की 1.72 प्रतिशत आबादी गरीब है. इसके अलावा लक्षद्वीप में (1.82 प्रतिशत), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में (4.30 प्रतिशत) और दिल्ली में (4.79 प्रतिशत) गरीब हैं. लक्ष्यद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दिल्ली ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है.

बिहार में सबसे ज्यादा कुपोषित
बिहार में कुपोषितों की संख्या भी सबसे ज्यादा है. इसके बाद झारखंड, मध्यप्रदरेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ का स्थान है. मातृत्व स्वास्थ्य से वंचित आबादी का प्रतिशत,  स्कूली शिक्षा से वंचित आबादी,  स्कूल में उपस्थिति और खाना पकाने के ईंधन तथा बिजली से वंचित आबादी के प्रतिशत के मामले में भी बिहार का सबसे खराब स्थान है.

ऐसे तैयार हुआ है सूचकांक
रिपोर्ट के अनुसार, भारत का राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनीशिएटिव (OPHI) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा विकसित विश्व स्तर पर स्वीकृत और मजबूत पद्धति का उपयोग कर तैयार किया जाता है. बहुआयामी गरीबी सूचकांक में मुख्य रूप से परिवार की आर्थिक हालात और अभाव की स्थिति को आंका जाता है.

इन पॉइंट्स का किया गया है मूल्यांकन
एमपीआई में 3 पॉइंट्स स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन के स्तर का मूल्यांकन किया गया. पोषण, बाल और किशोर मृत्यु दर, प्रसव पूर्व देखभाल, स्कूली शिक्षा के वर्ष,  स्कूल में उपस्थिति,  खाना पकाने के ईंधन,  स्वच्छता, पीने के पानी,  बिजली,  आवास,  संपत्ति तथा बैंक खाते जैसे 12 पॉइंट्स के जरिए मूल्यांकन किया जाता है. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने रिपोर्ट की प्रस्तावना में कहा कि एमपीआई को 12 प्रमुख घटकों का उपयोग करके तैयार किया गया.

ये भी पढ़ें

बिहार में दौड़ेंगी भारत सीरीज नंबर वाली गाड़ियां, जानें- क्या हैं इस सीरीज के नंबर लेने के फायदे

छत्तीसगढ़: खंडहर में तब्दील हुई पुलिस सहायता केंद्र की इमारत, शराबियों और असामाजिक तत्वों ने बनाया अड्डा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget