एक्सप्लोरर

Kerala News: केरल में 5 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, रोते हुए लोगों ने दी अंतिम विदाई, आरोपी के लिए मौत की सजा की उठ रही मांग

Kerala Police News: आरोप है कि 28 जुलाई को एक प्रवासी कामगार ने बिहार के प्रवासी दंपति की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी.

Kerala Government: केरल के कोच्चि में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई. इस घटना को लेकर लोगों में बहुत गुस्सा है और आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग की जा रही है. बच्ची के शव को रविवार (30 जुलाई) को उस स्कूल में रखा गया जहां वह पढ़ती थी और सैकड़ों लोग उसे श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

रविवार को सुबह 11 बजे के करीब बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे थे. उसके अंतिम संस्कार की टीवी पर तस्वीरों में देखा गया कि नम आंखों से लोगों ने बच्ची को विदाई दी.

मौत की सजा की उठ रही मांग
आरोप है कि 28 जुलाई को एक प्रवासी कामगार ने बिहार के प्रवासी दंपति की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी. आरोपी और बच्ची का परिवार एक ही बिल्डिंग में रहते थे. शनिवार को बच्ची का शव अलूवा इलाके में एक बाजार में बोरे में मिला था. इससे पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन नशे की हालत की वजह से उससे पूछताछ नहीं की जा सकी थी. बच्ची को श्रद्धांजलि देने उसके सहपाठियों के घरवाले भी पहुंचे. बेहद गमगीन माहौल में लोगों के दिलों में घटना को लेकर गुस्सा दिखाई दिया. महिलाओं ने कहा कि आरोपी को जेल में रखना और उसे खाना खिलाना न्याय नहीं होगा. उन्होंने कहा, "उसकी उसी तरह से हत्या की जानी चाहिए जैसे उसने बच्ची की हत्या की थी. अगर सरकार नहीं कर सकती तो उसे जनता के हवाले कर दीजिए."

कांग्रेस और बीजेपी ने भी राज्य सरकार से कार्रवाई करने को कहा
कांग्रेस विधायक अनवर सदाथ ने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार और पुलिस यह सुनिश्चित करे कि आरोपी को मौत की सजा सजा मिले. उन्होंने कहा, "जनता का प्रतिनिधि होने और एक पिता होने के नाते मैं भी यही चाहता हूं. मैंने कल केरल के मुख्यमंत्री से बात की और उनसे अनुरोध किया कि इसे एक एकमात्र घटना के रूप में देखकर जांच समाप्त नहीं करें." सदाथ ने कहा, "घटना के बाद से अभिभावक डरे हुए हैं इसलिए सरकार और पुलिस को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए और ज्यादा सतर्क होना चाहिए." भाजपा नेता सोभा सुरेंद्रन ने भी आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की और उन्होंने लोगों से सड़कों पर उतरकर सरकार से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई करने की मांग करने की अपील की.

कांग्रेस ने की केरल पुलिस की आलोचना
घटना के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य पुलिस की कड़ी आलोचना की और बच्ची का पता लगाने में पुलिस की ओर से चूक होने का आरोप लगाया. केरल के पुलिस प्रमुख एस दरवेश साहेब ने आरोपों को खारिज किया और कहा कि जांचकर्ताओं के स्तर पर कोई चूक नहीं हुई है. केरल पुलिस ने शनिवार (29 जुलाई) को अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पोस्ट के जरिए पीड़ित परिवार से माफी मांगी और कहा कि बच्ची को उसके परिवार से मिलाने की उसकी कोशिशें सफल नहीं हो सकीं.

यह भी पढ़ें:
Manipur Violence: 'अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार करें केंद्र', मणिपुर की राज्यपाल से मुलाकात कर बोली कांग्रेस- सरकार पर बनाएंगे दबाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'a
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! अमित शाह को घेरा, राम मंदिर से कश्मीर तक सरकार पर ताबड़तोड़ सवाल
संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! अमित शाह को घेरा, राम मंदिर से कश्मीर तक सरकार पर ताबड़तोड़ सवाल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget