एक्सप्लोरर

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आहट: बेंगलुरु में 6 दिन में 300 बच्चों बने शिकार

बेंगलुरु से आई कोरोना की तीसरी लहर की आहट. यहां पिछले छह दिन में 300 से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित मिले है. वहीं राज्य में 23 अगस्त से कक्षा 9-12 तक के स्कूल भी खुलने वाले हैं.

कोरोना की तीसरी लहर ने बेंगलुरु में अपनी आहट दे दी है. बेंगलुरु में पिछले छह दिनों में 19 साल से कम उम्र के 300 बच्चें कोरोना संक्रमित मिले हैं. भारत में पहले ही यह भविष्यवाणी हो चुकी है कि कोरोना के तीसरे लहर में बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होंगे. अब बेंगलुरु में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों में संक्रमण मिलने से तीसरे लहर को लेकर चिंता बढ़ा रहा है.

ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका(BBMP) के आंकड़े के अनुसार पिछले छह दिन में जो 300 बच्चे कोरोना से संक्रमित मिले हैं उनमें से 127 की उम्र 10 साल से कम है और उनका कोरोना टेस्ट 5 से 10 अगस्त के बीच किया गया था. इसके अलावा 174 कोरोना संक्रमित बच्चों की उम्र 10 से 19 साल के बीच है जो पिछले छह दिनों में पॉजिटिव मिले हैं.

भारत में कोरोना का प्रसार बच्चों में उस वक्त हो रहा है जब भारत में बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन आना बाकी है.

वहीं BBMP के मुख्य आयुक्त गोरव गुप्ता ने कहा कि हमें घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि पिछले छह दिनों में जितने बच्चे कोरोना संक्रमित हुए है, हमने उसके डेटा को पिछले साल आए कोरोना के मामलों से मिलाया है दोनों डेटा लगभग समान ही हैं. हम डेटा पर सावधानी से नजर बनाएं हुए हैं हम परिस्थति का आकलन कर रहे हैं और हम कोरोना के तीसरी लहर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हम खासकर बच्चों पर इस दौरान ध्यान दे रहे हैं.

BBMP के हेल्थ डिपार्टमेंट के एक सीनियर ने कहा कि हाम बच्चों में मिल रहे कोरोना के मामले को देखते हुए एक्सपर्ट से सलाह ले रहे हैं. एक्सपर्ट के अनुसार बच्चों में कोरोना का प्रसार होने और तीसरे लहर के आने की आहट के पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि बच्चों को अभीतक कोविड वैक्सीन नहीं दी गई है. पर अध्ययन यह भी बताते हैं कि कोरोना से संभावित थर्ड वेब बच्चों को उतना नुकसान नहीं पहुंचा पा रहे है जितना वह दूसरे वर्ग के उम्र के लोगों को पहुंचा रहे थे.

गौरव ने यह भी कहा कि बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए मां-बाप को कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करना चाहिए और इसके बारे में बच्चों को भी बताना चाहिए. कोरोना फैलने का सबसे बड़ा खतरा युवा वर्ग से है जो हमेशा घर से बाहर जाते हैं और कोविड प्रोटोकॉल्स का का पालन नहीं करते हैं.

बहरहाल, कर्नाटक में 23 अगस्त से कक्षा 9-12 तक के स्कूल खुलने वाले हैं.

यह भी पढ़ें:

महादान की महाकहानी: सूरत की अमिता ने बेटी को खोकर, बेटे को पाया, जानें पूरी कहानी

Domestic Flight Ticket Fare: आज से देश में हवाई यात्रा होगी महंगी, घरेलू उड़ानों के किराये में 12.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget