एक्सप्लोरर

Coronavirus: दिल्ली में पिछले पांच दिनों में कोविड-19 से हर दिन हुई 30-40 मौतें, रोज़ाना आए 4 हज़ार से ज्यादा मामले

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 मामलों में इस महीने की शुरुआत से काफी अधिक बढ़ोतरी आयी है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में 15 से 19 सितंबर के बीच कोविड-19 से प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या 30-40 के बीच में रही, जबकि इस दौरान रोजाना 4,000 से अधिक नए मामले सामने आए. आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आयी है. इस पांच दिन की अवधि में, हालांकि, हर दिन रिकॉर्ड 60,000 से 62,000 जांच की गईं.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 मामलों में इस महीने की शुरुआत से काफी अधिक बढ़ोतरी आयी है. गत 16 सितंबर को 4,473 नये मरीज आये थे, जो अब तक एक दिन में मामलों की संख्या में सर्वाधिक बढ़ोतरी है. उस दिन 33 मौतें हुई थीं, जबकि मरने वालों की संख्या 4839 थी.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 15 से लेकर 19 सितंबर के बीच सामने आए दैनिक मामले और दैनिक मृत्यु की संख्या क्रमश: इस प्रकार है: 4263 (36 मौतें); 4473 (33); 4432 (38); 4127 (30); और 4071 (38).

दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 4,071 नए मामले सामने आए, जिससे महानगर में संक्रमितों की संख्या 2.42 लाख से अधिक हो गई, जबकि मृतकों की संख्या 4,945 हो गई.

शनिवार को जारी किए गए स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पिछले 10 दिनों के आंकड़ों के आधार पर लोगों के संक्रमित होने की दर 6.57 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.74 प्रतिशत रही. बुलेटिन के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की दर 84 प्रतिशत से अधिक है, जबकि समग्र मामले में मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा था, "यह अच्छा है कि मृत्यु दर 1 प्रतिशत से कम है, यह एक महीने पहले 3.5-4 प्रतिशत से ऊपर थी." जैन ने दावा किया, ‘‘अभी की स्थिति ठीक है.’’ आठ सितंबर से, दिल्ली सरकार ने जांच की संख्या में काफी वृद्धि की है. गत 15 सितंबर को अब तक की सर्वाधिक 62,669 जांच हुई है.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 16 से 19 सितंबर तक हुई जांचों की संख्या क्रमशः 62593, 60014, 61037 और 61973 थी. पिछले दिनों के आंकड़ों की तुलना में इस अवधि में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है. गत 15 से 19 सितंबर के बीच इलाज करा रहे मरीजों की संख्या क्रमश: 29,787 ; 30,914; 31,721; 32,250 और 32,064 रही.

यह भी पढ़ें:

फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष के पेश न होने पर दिल्ली विधानसभा कमेटी सख्त, अंतिम चेतावनी के साथ नया नोटिस जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget