एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 2436 नए कोरोना केस, संक्रमण के कुल मामले 52 हजार के पार

राज्य में पिछले 24 घंटे में 60 लोगो की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो गई है. कुल मौत की बात करें तो राज्य में अब तक 1695 लोगो की कोरोना से मौत हो चुकी है.

मुंबई: कोरोना वायरस के केस में लगातार बढोतरी होती जा रही है. महाराष्ट्र भारत में सर्वाधिक प्रभावित राज्य है. महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घण्टे में 2436 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं.

वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 60 लोगो की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो गई है. कुल मौत की बात करें तो राज्य में अब तक 1695 लोगो की कोरोना से मौत हो चुकी है. वहीं कुल मामले की संख्या महाराष्ट्र में बढ़कर 52667 तक पहुंच गया है. महाराष्ट्र के बाद देश में गुजरात, तमिलनाडु और दिल्ली ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना वायरस के केस ने रफ्तार पकड़ी है.

धारावी इलाके में आज 42 नए केस

मुंबई के धारावी इलाके में आज 42 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इस इलाके से कुल मामलों की संख्या 1583 है. आज कोई मौत नहीं हुई है. इस बात की जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम ने दी है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 51 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव 

महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 51 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की संख्या 1809 हो गई है. इन 1809 में से कुल 194 पुलिस अधिकारी और 1615 पुलिस कर्मचारी शामिल हैं. कोरोना से अब तक 18 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है. हालांकि अच्छी बात ये है कि इनमें से 678 पुलिसकर्मी कोरोना को मात देकर घर लौट गए.

महाराष्ट्र के सीनियर मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव

आम से लेकर खास तक हर किसी को धीरे-धीरे कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है. आज उद्धव ठाकरे सरकार के एक और वरिष्ठ मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. अशोक चव्हाण राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. चव्हाण से पहले उद्धव सरकार में मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जितेंद्र अव्हाड़ के साथ उनके 14 निजी स्टाफ को भी कोरोना संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget