एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: इंदौर में 24 मरीज आये सामने, 1 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन

कोरोना वायरस के इंदौर में 24 मरीज सामने आए हैं.इसके चलते 1 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के अबतक 40 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. जिनमें से सबसे ज्यादा 24 मामले इंदौर के हैं. कोरोना वायरस से इंदौर बेहाल है और शहर में शासन प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं. इसके चलते अब इंदौर में एक अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है.

इस दौरान किराना, फल, सब्जी और दूध की दुकानें भी शहर में पूरे तरीके से बंद रहेंगी. जनता कर्फ्यू के दौरान शहर के कई इलाकों से लापरवाही की तस्वीरें सामने आईं थी. जिसका नतीजा संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

हर प्रयास नाकाफी और सख्ती की जरूरत

इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 24 हो चुकी है. केंद्र और राज्य सरकार की कोशिशें संक्रमण को रोकने नाकाफी साबित हो रही हैं. इंदौर पर वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा मंडरा रहा है. कोरोना के तेजी से फैल रहे संक्रमण को रोकने अब और ज्यादा सख्ती से लॉक डाउन कराने की तैयारी शासन प्रशासन ने कर ली है.

इंदौर में किराना, दूध, सब्जी, फल की दुकानें पूरी तरीके से बंद करा दी गयी हैं, साथ ही इनकी होम डिलीवरी भी नहीं कराई जाएगी. वहीं इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए केवल चिन्हित मेडिकल स्टोर्स को ही खोले जाने की इजाजत प्रशासन ने दी है.

इंदौर से आने वालों को चेकअप के बाद एंट्री

इंदौर में तेजी से फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सोमवार से भोपाल इंदौर सीमा को सील कर दिया गया है. इंदौर से भोपाल आने वाले लोगों को अब हेल्थ चेकअप के बाद ही भोपाल जिले की सीमा में एंट्री दी जाएगी.

इसके साथ ही उन्हीं लोगों को शहर में आने दिया जाएगा जिनके पारस वाजिब कारण हो, सीहोर नाके पर पुलिस की टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग के अमले को भी तैनात किया गया है. भोपाल डीआईजी इरशाद वली और कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने खुद मौके पर पहुंचकर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

देश का सबसे कड़ा लॉकडाउन इंदौर में

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को काबू करने के लिए देश का सबसे कड़ा लॉकडाउन करना पड़ा है. सोमवार से 3 दिन यानी 1 अप्रैल तक इंदौर की सड़कों पर वाहन नहीं चलेंगे, केवल मेडिकल इमरजेंसी के वाहनों को ही एक जगह से दूसरी जगह जाने की इजाजत होगी.

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि किसी भी चीज की दुकान नहीं खुलेगी केवल कुछ मेडिकल की दुकानों को खोलने की इजाजत है. वहीं सामानों की होम डिलीवरी भी नहीं कराई जाएगी क्योंकि इससे भी संक्रमण के फैलने का खतरा है.

ये भी पढ़ें-

हम बस बैठकर ताली पीट रहे थे, युवाओं ने हमारे लिए जीता था 2015 का वर्ल्ड कप: माइकल क्लार्क

कोरोना के बीच थोड़ी राहत: अबतक 102 मरीज डिस्चार्ज, जानें किस राज्य के कितने लोग ठीक हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget