एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में 24 करोड़, असम में 20 लाख रुपये के नए नोट बरामद

नई दिल्लीः असम में 20 लाख रुपये मूल्य के नए नोटों के साथ 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. असम में कमिशन के लिए 2000 रुपये के नए नोटों से पुराने नोटों को बदलने के धंधे में कथित रूप से संलिप्त कम से कम 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस के अनुसार, इन लोगों को यहां हाटीगांव इलाके में एक घर से शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने कहा, "एक सूचना के आधार पर हमने घर में छापेमारी की. 2000 रुपये मूल्य के नए नोटों में 20 लाख रुपये की राशि के साथ 3 लोग घर में इंतजार कर रहे थे."

यह कहा गया कि कि वे लोग इस कैश को पुराने नोटों में 26 लाख रुपये मूल्य की दूसरे समूह की रकम से बदलने वाले थे. पुलिस ने कहा, "हम तीनों लोगों से यह पता करने के लिए पूछताछ कर रहे हैं कि नए नोटों में इतनी बड़ी रकम उन्हें कहां से मिली थी. आगे कहा गया कि इस रैकेट के पीछे कुछ बैंक अधिकारियों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि पूरे भारत के साथ असम के लोग पिछले 1 महीने से नए नोटों को पाने के लिए अभी संघर्ष कर रहे हैं.

वहीं चेन्नई के मिलनाडु में शनिवार को एक व्यापारी की कार से आयकर विभाग ने 24 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किए. एक अधिकारी ने बताया कि वेल्लोर जिले से बरामद ये सभी 2000 रुपये के नए नोट थे. आयकर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हम लोगों ने वेल्लौर में 24 करोड़ रुपये जब्त किए हैं. छापेमारी अभी जारी है."

अधिकारी के अनुसार, "जब्त रुपये भारतीय रिजर्व बैंक में जमा किए जाएंगे." तीन व्यवसायियों- जे शेखर रेड्डी, श्रीनिवासालू और प्रेम के ठिकानों पर छापेमारी का यह तीसरा दिन है. 8 दिसंबर से ही छापेमारी शुरू हुई थी.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को कहा था कि आयकर विभाग ने 96.89 करोड़ रुपये नकद 500 और 1000 रुपये के नोट बरामद किए हैं. 9.63 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नए नोट और करीब 36.29 करोड़ रुपये का 127 किलो सोना बरामद किया गया है. बताया जाता है कि इनमें सबसे ज्यादा रेड्डी की कार से ही रकम बरामद की गई है. रेड्डी ठेकेदार है और उसने तमिलनाडु सरकार के लिए कई काम कराए हैं. वह तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड के सदस्य भी था. शनिवार को छापेमारी और नकदी और सोना बरामद होने के बाद उसे पद से हटा दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget