एक्सप्लोरर

Post Covid Complications: बीमार हुए 10 फीसदी में छह महीने तक, 22 फीसदी में तीन महीने तक दिखा कोरोना का असर

कोविड 19 से ठीक हुए मरीजों के लक्षण पर हुई रिसर्च में दावा किया गया है कि ये लक्षण कुछ हफ्तों में कम हो जाते हैं, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है.

कोविड 19 को लेकर साल 2020 से कई तरह के अध्ययन किए जा रहे हैं. अब इसके अलग अलग लक्षणों पर अध्ययन किया गया है, जिसमें एम्स के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ नवीत विग ने कोविड 19 से ठीक होने वाले मरीजों पर हुई रिसर्च पर बताया है कि रिकवरी के दौरान लक्षण सामान्य होने के बावजूद कुछ हफ्तों में कम हो जाते हैं, इसलिए मरीज को घबराना नहीं चाहिए बल्कि कोविड के बाद के लक्षणों पर नजर रखनी चाहिए और अपने स्थानीय चिकित्सक से परामर्श लेनी चाहिए.

दरअसल ये अध्ययन उन 1,234 मरीजों पर किया गया, जो कोविड 19 से ठीक हुए हैं. ये अध्ययन अक्टूबर 2020 और फरवरी 2021 के बीच उत्तरी भारत के एक तृतीयक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया था, जहां 18 साल से कम उम्र वाले कोविड पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया था. वहीं इस रिसर्च को लेकर डॉ विग ने कहा, 'हमने गंभीर बीमारी से उबरने के बाद विभिन्न लक्षणों पर अध्ययन किया, जिनमें लगभग 40% मरीजों में पहले महीने में लक्षण देखने को मिले थे, 22% मरीजों में 1-3 महीने के बीच लक्षण देखे गए थे, जबकि केवल 10% मरीजों में 3 महीनों से अधिक समय तक लक्षण देखे गए हैं'. साथ ही बताया कि रिसर्च में सामान्य लक्षणों में शरीर में दर्द, थकान, सांस लेने में कठिनाई, खांसी, नींद में खलल और मूड में गड़बड़ी देखने को मिली है.

लक्षण

मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नीरज निश्चल के मुताबिक कोविड 19 के लक्षण उन रोगियों में ज्यादा पाए जा सकते हैं, जिन्हें मध्यम से गंभीर बीमारी हुई है, साथ ही ये उन मरीजों में भी देखे जा सकते हैं जो स्पर्शोन्मुख थे या जिन्हें हल्की बीमारी थी.

ज्यादातर मरीजों में समय के साथ दूर होते हैं लक्षण

डॉ निश्चल ने माना है कि अधिकांश रोगियों में लक्षण बिना किसी चिकित्सकीय सहायता के समय के साथ दूर हो जाएंगे. साथ ही कहा कि बहुत कम मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श की आवश्यकता होगी. वहीं डॉ विग ने बताया है कि कोविड 19 ​​​​से ठीक होने वाले रोगियों में स्थानीय चिकित्सक के साथ टेली परामर्श या शारीरिक परामर्श की जरूरत 3 से 6 महीने तक रहती है.

इसे भी पढ़ेंः

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- हिंदू और मुस्लिम अलग नहीं, सभी भारतीयों का डीएनए एक है

Delhi Unlock: दिल्ली में आज से खुलेंगे स्टेडियम और स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, लेकिन शर्तों के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget