एक्सप्लोरर

भारत में आजादी के बाद अबतक एयरलाइन दुर्घटनाओं में 2,173 लोगों की मौत

अब तक 100 से अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं. इनमें 52 दुर्घटनाएं बड़ी थीं. इन 52 जानलेवा दुर्घटनाओं में से 40 में भारतीय विमान और 12 विदेशी विमान थे.

नई दिल्लीः केरल में कोझीकोड हवाई अड्डे 7 अगस्त को हुई विमान दुर्घटना में दोनों पायलटों सहित अठारह लोगों की मौत हो गई. एयर इंडिया के इस विमान में 190 लोग सवार थे. इसके साथ ही भारत के स्वतंत्र होने के बाद कमर्शियल एयरलाइन दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 2,173 हो गई. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार पायलट एक्शन या डिसिजन की गलती से हुई दुर्घटनाओं के 80 प्रतिशत मौत हुई हैं.

रिपोर्ट में विश्लेषण एविएशन सफ्टी नेटवर्क के डेटा के आधार पर किया गया है. इसमे पैसेंजर फ्लाइट्स और उन दुर्घटनाओं को शामिल किया गया है जिनमें कम से कम किसी एक पैसेंजर या क्रू मेंमर की मौत हुई है.

कोझिकोड दुर्घटना स्वतंत्र भारत की 52 वीं कमर्शियल एयरलाइन दुर्घटना थी, जिसमें लोगों की मौत हुई थी. वैसे 100 से अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं, लेकिन ये ज्यादा जानलेवा नहीं थी. 52 जानलेवा दुर्घटनाओं में से 40 में भारतीय विमान और 12 विदेशी विमान थे.

2011-2020 सबसे सुरक्षित दशक

स्वतंत्र भारत में हवाई दुर्घटनाओं के मामले में यह दशक (2011-2020) अब तक की सबसे सुरक्षित अवधि रहा है. कोझिकोड में इस महीने की हवाई दुर्घटना एकमात्र यात्री विमान दुर्घटना थी, जिसने इस दशक में ज्यादा संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.

पिछले दशक (2001-2010) में भी केवल एक जानलेवा दुर्घटना हुई थी जब मई 2010 में एक एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान मंगलोर में उतरने के बाद क्रैश हो गई थी. इसमें विमान में सवार 166 लोगों में से 158 की मौत हो गई थी. इससे पहले 1991-2000 के दशक में सात जानलेवा दुर्घटना हुई जिनमें 552 लोग मारे गए. इनमें हरियाणा के ऊपर आसमान में हुई दो विमानों की टक्कर में 349 लोगों की जान चली गई.

टेक्नोलॉजी के साथ बदली दुर्घटनाओं की वजह

विमान टेक्नोलॉजी समय के साथ बदल गई है, इसलिए हवाई दुर्घटनाओं के कारण में भी बदलाव आया है. 1951 और 1980 के बीच 30 वर्षों में 34 जानलेवा हवाई दुर्घटनाएं हुई. इनमें पायलट की गलती के 20 या लगभग 59 प्रतिशत दुर्घटनाओं में एक कारण या कॉन्ट्रीब्यूटिंग फैक्टर था. 1981 और 2010 के बीच अगले 30 वर्षों में 13 जानलेवा हवाई दुर्घटनाएं हुईं और उनमें से 12 या 92 प्रतिशत पायलट गलती से जुड़ी थीं.

जानलेवा दुर्घटनाओं में पायलट की गलती के कारण बढ़ने का कारण इसलिए भी है क्योंकि छोटी दुर्घटनाएं अब टेक्निकल या स्ट्रक्चरल फेल्योर के कारण होती हैं.

वैश्विक ट्रेंड भी यही है. 2007 में दुनिया के प्रमुख विमान निर्माताओं में से एक बोइंग की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि 1990 के दशक की शुरुआत में दुनिया भर में मानवीय गलती से केवल 20 प्रतिशत दुर्घटनाएं हो रहीं थी जबकि वर्तमान में दुनिया भर में 80 प्रतिशत हवाई दुर्घटनाएं मानवीय कारणों से हुईं.

1951 और 1980 के बीच भारत में मरने वाले 1,057 लोगों में से 68 प्रतिशत लोग पायलट गलती के कारण दुर्घटना में मारे गए, जबकि 1981 और 2010 के बीच 997 लोगों की मृत्यु हुई, जो पायलट की गलती के कारण दुर्घटनाओं में मारे गए. ऐसे में भारत में 2,173 लोगों में से 80 प्रतिशत या 1,740 लोग उन दुर्घटनाओं में मारे गए हैं जिनमें पायलट गलती या तो कारण थी या कॉन्ट्रीब्यूटिंग फैक्टर.

कोझिकोड में पिछले सप्ताह दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन कुछ विशेषज्ञों ने इसके लिए प्रतिकूल मौसम स्थितियों में उतरने के पायलट के निर्णय को दोषी ठहराया है.

भारत के 10 सबसे घातक हवाई दुर्घटनाओं में 8 में पायलट गलती का कारण पाया गया. इन 10 दुर्घटनाओं में 1,352 लोगों गई. इंजन फेल्योर और खराब मौसम के कारण हुई दो दुर्घटनाओं में 128 लोगों की जान गई.

यह भी पढ़ें-

पकड़े गए ISIS आतंकी से पूछताछ में खुलासा, दिल्ली-यूपी में थी धमाकों की साजिश

Sushant Singh Rajput Case Live Update: सुशांत सिंह के घर मुबई पुलिस ने किया रुख, क्राइम सीन्स किया जा सकता है रिक्रिएट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रदर्शन के बाद राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेने पर कांग्रेस पूछ रही सवाल, मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं सोनिया गांधी
LIVE: प्रदर्शन के बाद राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेने पर कांग्रेस पूछ रही सवाल, मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं सोनिया गांधी
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
CJP Protest: 'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget