एक्सप्लोरर

2024 चुनाव केजरीवाल vs बीजेपी बनाने की कोशिश? आप MLA सौरभ भरद्वाज ने दिया बड़ा बयान

Delhi: आप विधायक सौरभ भरद्वाज ने कहा, "हमें हर राज्य में जनता से प्यार मिल रहा है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल हो या उत्तर-पूर्व के राज्य हों हर जगह हमें समर्थन मिल रहा है.

Delhi: आबकारी नीति में कथित घोटाले में को लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा की गई छापेमारी के बाद 'आप' बैकफूट पर है. इस बीच आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होने लगी है. वहीं 'आप' नेता अभी से 2024 चुनाव में अरविंद केजरीवाल बनाम बीजेपी पर बयान दे रहे हैं. इस मुद्दे पर पार्टी के विधायक सौरभ भरद्वाज ने बड़ा बयान दिया है.

हर राज्य में जनता से प्यार मिल रहा 
आप विधायक सौरभ भरद्वाज ने कहा, "हमें हर राज्य में जनता से प्यार मिल रहा है. दिल्ली हो, पंजाब हो, हरियाणा हो, हिमाचल हो उत्तर-पूर्व (North-East) के राज्य हों हर जगह हमें समर्थन मिल रहा है. इसलिए तीन-चार सालों के अंदर ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां पर पंचायतों में जिला परिषद ने मेयर में काउंसलर रूम में सीटें ना आ रही हों. 

Maharashtra: डिप्टी सीएम फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर हमला, BMC चुनाव जीतने का किया दावा

अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार नेता
सौरभ भरद्वाज ने आगे कहा, हम उन राज्यों में प्रचार नहीं करते फिर भी वहां में हमारे समर्थन में लोग आते हैं. अभी मध्य प्रदेश के अंदर बहुत अच्छा चल रहा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वहां एक रैली की और वहां पार्टी पंचायत चुनाव जीत गई. कर्नाटका के अंदर बहुत सारी सीटें हम जीत के आए, असम के अंदर लोकल बॉडीज के इलेक्शन हमने जीते हैं. उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार नेता हैं, मेहनती हैं, काम करना और कराना जानते हैं.

उत्तर प्रदेश पीएम नरेंद्र मोदी को चौंका देगा..
आप विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भरद्वाज ने कहा, यूपी के अंदर आपको बहुत बड़ा क्लेश मिलेगा. यूपी में संसदीय बोर्ड के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाहर रखा गया है. यह भारतीय जनता पार्टी के अंदर एक बड़ी फूट की तरफ इशारा कर रहा है. जिस तरह से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कई बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, यह बड़ी फूट की तरफ इशारा करता है. उत्तर प्रदेश इस बार पीएम नरेंद्र मोदी को चौंका देगा.

Gujarat Visit: शराब नीति पर बवाल के बीच केजरीवाल ने किया ट्वीट, सिसोदिया के साथ गुजरात दौरे की दी जानकारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
‘स्टूडेंट्स को माफी की नहीं जरूरत, उनसे मांगे माफी’, राहुल का PM मोदी पर हमला
‘स्टूडेंट्स को माफी की नहीं जरूरत, उनसे मांगे माफी’, राहुल का PM मोदी पर हमला
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget