एक्सप्लोरर

Oxygen Shortage: कर्नाटक के आरका हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से दो मरीजों की मौत

Karnataka Oxygen Shortage: देशभर में कोरोना महामारी विकराल रूप ले चुकी है. एक तरफ हर दिन हजारों लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को ऑक्सीजन और जरूरी दवाइयां तक मुहैया नहीं हो पा रही हैं.

बेंगलुरु: Karnataka Oxygen Shortage: देशभर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों की जिंदगियां खत्म हो जाने की खबरें लगातार आ रही हैं. अब कर्नाटक के येलाहंका में स्थित आरका हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से दो मरीजों की मौत हो गई. अस्पताल प्रशासन ने देर रात करीब आठ बजे ऑक्सीजन दिए जाने की मांग की थी.

अस्पताल में टोटल 45 कोविड मरीज थे. अस्पताल प्रशासन ने 35 ऑक्सीजन सिलेंडर को रिफलिंग के लिए भेजा था, जिसमें में अस्पताल को सुबह 4 बजे तक 15 सिलेंडर मिल गए. लेकिन 20 सिलेंडर मिलना अभी भी बाकी है. हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है. लेकिन ऑक्सीजन के कम प्रवाह के कारण 2 गंभीर मरीजों की मौत दुखद है.

कर्नाटक के चामराजनगर जिला अस्पताल में 24 मरीजों की मौत
वहीं कल कर्नाटक के चामराजनगर में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी के चलते एक दिन में 24 मरीजों की मौत हो गई है. मृतकों में कोविड के 23 मरीज शामिल हैं. सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जांच अधिकारी के तौर पर आईएएस अधिकारी शिवयोगी कलसाड को नियुक्त किया है.

घटना के बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ऑक्सीजन उत्पादकों के साथ बैठक की जहां केंद्र द्वारा राज्य को आवंटित ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई निर्णय किए. इन निर्णयों में ऑक्सीजन टैंकर भरने में लिया जाने वाला समय कम करना, ऑक्सीजन टैंकर के तेजी से आवागमन के लिए ग्रीन कोरीडोर बनाना और टोल गेट पर अनावश्यक विलंब से बचना शामिल है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से केवल तीन लोगों की मौत हुई, न कि 24 लोगों की. बहरहाल, उन्होंने कहा कि जांच से सच्चाई का पता चलेगा.

ये भी पढ़ें-

केंद्र पर कोविड टीकों की नई खरीद नहीं करने का आरोप लगाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स गलत, तथ्यों पर आधारित नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget