एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi: रेलवे चलाएगा 162 स्पेशल ट्रेन, एक क्लिक में जानें पूरा टाइम टेबल

गणेश चतुर्थी के महत्व को देखते हुए रेलवे महाराष्ट्र में 162 स्पेशल ट्रेन चलाएगा. ये ट्रेन 15 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेंगी. खबर के मुताबिक, ये ट्रेनें पूरी तरह रिजर्व होंगी. यानी इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन कराना आवश्यक होगा.

नई दिल्ली, रविकांत. गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस त्योहार के अवसर पर लाखों लोग अअन्य राज्यों से महाराष्ट्र पहुंचते हैं. ये त्योहार कोंकण क्षेत्र में विशेष तौर से मनाया जाता है. वहीं, गणेश चतुर्थी के महत्व को देखते हुए रेलवे महाराष्ट्र में 162 स्पेशल ट्रेन चलाएगा. ये ट्रेन 15 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेंगी. खबर के मुताबिक, ये ट्रेनें पूरी तरह रिजर्व होंगी. यानी इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन कराना आवश्यक होगा.

इन स्टेशनों के बीच चलेंगी ये ट्रेनें छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, लोकमान्य तिलक टर्मिनल और सामंतवाड़ी रोड, कुडाल, रत्नागिरी के बीच चलेंगी.

13 स्लीपर और एसी कोच भी होंगे इन स्पेशल ट्रेनों में 13 स्लीपर क्लास, 6 सेकेंड, एक एसी-2 और चार एसी-3 कोच होंगे. इन स्पेशल ट्रेनों के किराए कुछ महंगा हो सकता है. बुकिंग 15 अगस्त से आईआरसीटीसी की वेबसाईट या आरक्षण केंद्रों से कराई जा सकती हैं.

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से सावंतवाड़ी के बीच स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी-सावंतवाड़ी के बीच सीएसएमटी स्पेशल ट्रेनों की कुल 16 ट्रिप होंगी.

- 01101 स्पेशल नाम की ट्रेन 15 अगस्त से 22 अगस्त तक रोज चलेंगीं. ये ट्रेनें रात 11:05 बजे सीएसएमटी से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पहुंचेगी.

- 01102 स्पेशल नाम की ट्रेन सावंतवाड़ी रोड से 16 अगस्त से 23 अगस्त तक रोज सुबह 10:10 बजे चलेगी और उसी दिन रात 9:40 पर सीएसटीएम पहुंचेगी.

लोकमान्य तिलक टर्मिनल से कुडाल के बीच की स्पेशल ट्रेन

- एलटीटी-कुडाल-एलटीटी स्पेशल ट्रेन का नाम 01103 स्पेशल होगा. ये ट्रेन भी कुल 16 ट्रिप पूरी करेगी. ये ट्रेन 15 अगस्त से 22 अगस्त के बीच लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) से रोजाना रात 11:50 पर चलेगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे कुडाल स्टेशन पहुंचेगी.

- 01104 स्पेशल नाम की ट्रेन 16 अगस्त से 23 अगस्त के बीच कुडाल स्टेशन से रोजाना दोपहर 12 बजे चलेगी और उसी दिन रात 11 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंचेगी.

सीएसएमटी-सावंतवाड़ी रोड 01105 स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी-सावंतवाड़ी रोड के बीच एक अन्य ट्रेन 01105 स्पेशल भी चलेगी जिसके स्टॉपेज में थोड़ा परिवर्तन होगा. ये ट्रेन 16 ट्रिप पूरी करेगी.

- 01105 स्पेशल ट्रेन 15 अगस्त से 22 अगस्त के बीच रोजाना सीएसएमटी से रात 10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:10 बजे सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पहुंचेगी.

- 01106 स्पेशल ट्रेन 16 अगस्त से 23 अगस्त के बीच सावंतवाड़ी रोड स्टेशन से रोजाना सुबह 8:50 बजे चलेगी और उसी दिन रात 10:05 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी.

लोकमान्य तिलक- रत्नागिरी स्पेशल ट्रेन -01107 स्पेशल नाम की ट्रेन 15 अगस्त से 22 अगस्त तक रोजाना लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रात 8:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी.

- 01108 स्पेशल नाम की ट्रेन 16 अगस्त से 23 अगस्त तक रोजाना रत्नागिरी स्टेशन से सुबह 6:30 बजे चलेगी और उसी दिन दोपहर 2:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी.

24 ट्रिप वाली सीएसएमटी- सावंतवाड़ी स्पेशल ट्रेनें - 01109 स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त से 5 सितम्बर तक रोजाना सीएसएमटी से सुबह 7:10 बजे चलेगी और उसी दिन शाम 7:15 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी.

- 01110 स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त से 5 सितंबर तक सावंतवाड़ी रोड से रोजाना रात 8:35 पर चलेगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी.

25 अगस्त से 5 सितंबर तक की स्पेशल ट्रेनें - 01111 स्पेशल नाम की ट्रेन सीएसएमटी से सुबह 5:50 बजे चलेगी और शाम 4:15 पर सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी.

- 01112 स्पेशल नाम की स्पेशल ट्रेन सावंतवाड़ी रोड से रोजाना शाम 6:15 पर चलेगी और अगले दिन सुबह 5:50 पे सीएसएमटी पहुंचेगी. 26 ट्रिप वाली एलटीटी- सावंतवाड़ी रोड स्पेशल ट्रेन

- 01113 स्पेशल ट्रेन 24 अगस्त से 5 सितंबर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रोजाना सुबह 5:30 बजे चलेगी और उसी दिन दोपहर 3:50 पर सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी.

- 01114 स्पेशल ट्रेन सावंतवाड़ी रोड से प्रतिदिन शाम 5:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें:

Ganesh Chaturthi 2020: इस दिन मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि

Special Train: गणेशोत्सव पर चलेंगी 162 विशेष ट्रेन, 15 अगस्त से शुरू होगी बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को किया तलब
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget