एक्सप्लोरर

2019 में जम्मू कश्मीर में मारे गये 160 आतंकी, 102 गिरफ्तार, 10 ने किया सरेंडर

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि साल 2019 में 160 आतंकी मारे गए. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभी भी 250 आतंकवादी सक्रिय हैं. इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि इस साल 10 आतंकियों ने सरेंडर किया.

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने आज कहा कि राज्य में 2019 में 160 आतंकवादी मारे गये और 102 गिरफ्तार किये गये. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 250 आतंकवादी अब भी सक्रिय हैं लेकिन आतंकवाद से जुड़ने वाले युवाओं में कमी आयी है. उन्होंने कहा कि 2018 की तुलना में 2019 में आतंकवादी घटनाओं में 30 फीसदी कमी आयी, कम नागरिकों की जान गयी और कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं में 36 फीसद गिरावट आयी.

दिलबाग सिंह ने पुलिस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ 2018 में ऐसे 218 (स्थानीय) युवक आतंकवादी संगठनों में शामिल हुए थे जबकि 2019 में 139 युवक इन संगठनों का हिस्सा बने.’’ उन्होंने कहा कि इन नये रंगरूटों में बस 89 बच गये. पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘ बाकी का सफाया किया गया क्योंकि आतंकवाद से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी महज 24 घंटे से लेकर दो-महीने तक रही. बमुश्किल ही कुछ पुराने आतंकवादी बचे हुए हैं जिनमें जहांगीर सरूरी और रियाज नायिकू शामिल हैं.’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 में कानून व्यवस्था से जुड़ी 481 घटनाएं हुईं जबकि 2018 में 625 ऐसी घटनाएं हुई थीं. उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर में 250 आतंकवादी सक्रिय हैं . 2018 की तुलना में इस साल सक्रिय आतंकवादियों की संख्या घटी है.’’ उन्होंने कहा कि इस साल 80 फीसद आतंकवाद निरोधक अभियान सफल रहे और विदेशियों समेत 160 आतंकवादी मारे गये. उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर पुलिस के 11 जवान और अन्य सुरक्षाबलों के 72 जवान शहीद हो गये.’’

राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना उपद्रवियों को पड़ेगा महंगा

दिलबाग सिंह ने कहा कि इस साल 102 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया जबकि 10 आतंकवादियों ने सरेंडर किया. आतंकवाद निरोधक अभियान में अन्य लोगों की जान नहीं गयी क्योंकि लोगों ने पूर्ण सहयोग किया. उन्होंने कहा, ‘‘ इस साल (आतंकवाद निरोधक अभियानों के दौरान) कानून व्यवस्था की समस्या नहीं आयी.’’

पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘ इस साल सीमापार से बड़ी संख्या में घुसपैठ की कोशिश और संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं हुईं. लेकिन सुरक्षाबलों ने इन कोशिशों की सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया. 2019 में 130 घुसपैठियों ने घुसपैठ की जबकि पिछले साल 143 ने ऐसा किया था.’’

इंटरनेट सेवा बहाल करने के संबंध में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘ मैं समझता हूं कि जम्मू कश्मीर (कानून व्यवस्था के मोर्चे पर) ऐसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है. शीघ्र ही आपको सकारात्मक घोषणा सुनने को मिलेगी.’’ उन्होंने कहा कि कुछ लोग इंटरनेट का दुरूपयोग करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘अतीत में हमने उनका संज्ञान लिया था और भविष्य में भी हम ऐसे लोगों पर नजर रखेंगे.’’

जम्मू कश्मीर के सरकारी प्रवक्ता रोहित कंसल ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर घाटी में 31 दिसंबर की आधीरात से सभी सरकारी अस्पतालों में इंटरनेट सेवा और मोबाइल फोनों पर एसएमएस सेवा बहाल हो जाएगी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, छात्रवृति आवेदकों, व्यापारियों और अन्य की सहूलियत के लिए 10 दिसंबर को मोबाइल फोनों पर कुछ एसएमएस बहाल की गयी थी. अब तय किया गया है कि 31 दिसंबर की आधी रात से पूरे कश्मीर में इस सेवा को बहाल कर दिया जाए.

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लद्दाख के कारगिल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी थी जो संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाये जाने के बाद 145 दिनों तक निलंबित थी. पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी थी. उसी दिन केंद्र ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटने की घोषणा की थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget