एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में एक आईएएस अधिकारी समेत 154 लोग कोरोना से ग्रस्त, सबसे ज्यादा मामले इंदौर में

मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस तेजी से पैर जमाता दिखाई दे रहा है. यहां अब तक 154 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. सबसे ज्यादा 112 केस इंदौर में पाए गए हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश में शुक्रवार रात तक एक आईएएस अधिकारी सहित कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 154 हो गई है. प्रदेश में अब तक इस महामारी से आठ लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से सबसे अधिक इंदौर में 112 मामले आए हैं, जबकि मुरैना में 12, भोपाल में नौ, जबलपुर में आठ, उज्जैन में सात, ग्वालियर-शिवपुरी में दो-दो और खरगोन, छिंदवाड़ा में एक-एक मामला सामने आया है. इनमें से अभी तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

इंदौर में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

इनमें से पांच की मौत इंदौर में हुई है, जबकि उज्जैन में दो और खरगोन जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है. संक्रमित मरीजों में से इंदौर में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि 98 मरीजों की स्थिति स्थिर है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी वायरस संक्रमित हैं और उनकी हालत स्थिर है.

उन्होंने कहा कि वह साल 2011 बैच के अधिकारी हैं और स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश के बाहर भी यात्राएं की हैं और जब उनमें कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखाई देने लगे, तब कोविड-19 जांच के लिए उनके सैंपल लेकर भेजे गए.

मुरैना में मिले दस मरीज

वहीं, मुरैना जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) आर सी बांदिल ने बताया कि मुरैना में शुक्रवार को कोरोना के 10 नए मरीज पाए गए हैं. ये 10 मरीज शहर में दो दिन पहले कोरोना से संक्रमित पाए गए दंपती से संपर्क में आए थे.

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित दंपती में से 45 वर्षीय पुरुष विदेश यात्रा पर दुबई गया था और लॉकडाउन होने से पहले मुरैना वापस लौट आया था. वापस आने के बाद उसने अपनी विदेश यात्रा की जानकारी अधिकारियों को नहीं दी थी.

छिंदवाड़ा के युवक ने तोड़ा दम

छिंदवाड़ा के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अतुल सिंह ने बताया कि छिंदवाड़ा में 36 वर्षीय एक व्यक्ति आज तड़के कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. यह मरीज 19 मार्च को इंदौर से छिंदवाड़ा आया था और इंदौर में नौकरी करता है. मरीज का इलाज छिंदवाड़ा जिला हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है.

उन्होंने कहा कि पीड़ित मरीज दो दिन यहां गुलाबरा क्षेत्र में अपनी बहन के घर पर रहा. इसके अलावा, वह सारना, केवलारी ओर मालाहनवाडा में भी रहा. इसलिए वह जिनसे भी मिला है उनको क्वारंटीन किया जा रहा है. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा इन सभी क्षेत्रों का चेकअप किया जाएगा.

वहीं इंदौर में गुरूवार देर रात से शुक्रवार रात तक 30 नए मामलों की पुष्टि हुई है. इसके बाद इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आए मरीजों की तादाद 112 पर पहुंच गई है. इंदौर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल है. इस महामारी के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से यहां शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और पाकिस्तान! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और PAK! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget